PALI SIROHI ONLINE
चौपड़ा-चौपड़ा | शिवपुरा थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने व सरकारी गाड़ी को टक्कर मारकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी दाऊद खान ने बताया कि शनिवार शाम लोकल व स्पेशल एक्ट के तहत स्टेट हाईवे 61 पर भाटों की ढाणी के पास जाडन की तरफ से तेज गति से आ रही ब्रेजा कार को रुकवाने का इशारा किया गया। चालक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। उसने राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। वह कार सहित भाग गया। पुलिस टीम ने खामल के पास ब्रेजा कार जब्त की। कार सवार अभिषेक पुत्र पूनाराम विश्नोई, राजूराम पुत्र घेवरराम विश्नोई, जोधाराम पुत्र तेजाराम देवासी निवासी खेजड़ली (जोधपुर) व सोहन पुत्र घेवरराम विश्नोई निवासी अरटिया को गिरफ्तार किया।


