• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चामुंडेरी रेलवे अंडर ब्रिज की छत का प्लास्टर गिरा, बड़ा हादसा टला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के चामुंडेरी स्थित रेलवे अंडर ब्रिज नंबर 94 की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के समय नीचे से गुजर रहे भरत सिंह चौहान बाल-बाल बच गए। प्लास्टर उनके ऊपर नहीं गिरने से उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद समाजसेवी याकूब मोयला, शिवनाथ सिंह आबुराज और मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे तथा रेलवे अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। छत का प्लास्टर गिरने के बाद अब अंडर ब्रिज के निर्माण की गुणवत्ता और निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

गौरतलब है कि चामुंडेरी रेलवे अंडर ब्रिज नंबर 94 लंबे समय से जलभराव और बड़े वाहनों के फंसने के कारण चर्चा में रहा है। बारिश के दौरान यहां पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की ओर से अंडर ब्रिज की समस्या के स्थायी समाधान और यहां ओवरब्रिज निर्माण की मांग भी लगातार उठाई जा रही है।

चामुंडेरी सरपंच प्रसासक जसवंत राज मेवाडा ने कहा कि अंडर ब्रिज की स्थिति को देखते हुए जिम्मेदार विभाग को समय रहते ओवरब्रिज बनाने को लेकर आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके। मेवाडा ने कहा अंडर ब्रिज निर्माण की खामियों ओर कवालिटी गुणवत्ता की जांच भी होनी चाहये, उन्होंने कहा अंडर ब्रिज की दीवारों की स्थिरता को लेकर भी जांच की माग की

View this post on Instagram

Previous Post

चाणोद : भोमिया राजपूत समाज के शिविर में 203 यूनिट रक्तदान किया

Next Post

शिवगंज में सड़कों पर उतरी पुलिस, निकाय चुनाव से पहले फ्लैग मार्च

Next Post

शिवगंज में सड़कों पर उतरी पुलिस, निकाय चुनाव से पहले फ्लैग मार्च

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page