• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चामुंडेरी विद्यालय में डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 8, 2026
in Local
0
चामुंडेरी विद्यालय में डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन

PALI SIROHI ONLINE

चामुंडेरी विद्यालय में डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन

चामुंडेरी। आज चामुंडेरी स्थित विद्यालय में विद्यार्थियों एवं आमजन को डिजिटल तकनीक के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैंक अधिकारी यागवेन्द्र देवड़ा द्वारा डिजिटल साक्षरता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

बैंक अधिकारी ने विद्यार्थियों को डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन लेन-देन, यूपीआई, एटीएम, मोबाइल बैंकिंग एवं इंटरनेट बैंकिंग के सुरक्षित एवं उचित उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल माध्यमों के सदुपयोग के साथ-साथ साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया।

इस दौरान विद्यार्थियों को समझाया गया कि ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। इसका सही एवं सुरक्षित उपयोग न केवल समय और श्रम की बचत करता है, बल्कि बैंकिंग सेवाओं को भी अधिक सरल, सुविधाजनक एवं पारदर्शी बनाता है।

शिविर में विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, साइबर जागरूकता बढ़ाने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजिटल समझ विकसित करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित डिजिटल नागरिक बनाना रहा। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने डिजिटल बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित विषयों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपनी जिज्ञासाओं के बारे में प्रश्न पूछे।

Previous Post

रामदेवरा जातरूओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 16 घायल: सामने से आ रही बस के कट मारते ही बिगड़ा बैलेंस, प्रत्यक्षदर्शी बोले-सभी उछलकर सड़क पर गिरे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page