PALI SIROHI ONLINE
चामुंडेरी में नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच व वार्ड पंचों का निकाला विजय जुलूस, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में नवनिर्वाचित सरपंच भूराराम सरगरा, उपसरपंच शेर सिंह पवार सहित सभी विजेता वार्ड पंचों के सम्मान में विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का फूलमालाओं एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
ग्रामीणों की ओर से मिले सम्मान और स्वागत से अभिभूत नवनिर्वाचित सरपंच भूराराम सरगरा ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पूर्व में पंचायत द्वारा शुरू करवाए गए विकास कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि गांव के विकास के साथ-साथ आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न एवं पेंशन सहित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।













