PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
2.50 करोड़ की परियोजना के अंतर्गत खिवांदी-बांकली बांध नहर जीर्णोद्धार कार्य की गुणवत्ता पर सवाल,किसानों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर उठाई जांच की मांग
तखतगढ 2 नवंबर (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र क खिवांदी-बांकली बांध की नहरों के जीर्णोद्धार कार्य की गुणवत्ता को लेकर किसानों ने बडे सवाल खड़े कर दिए हैं। किसान विजयसिंह ने जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अधिकारी राज भवरायत को फोन पर शिकायत कर आरोप लगाया है। कि नहर मरम्मत के दौरान निर्धारित मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। नहर का लेवल भी सही तरीके से नहीं किया जा रहा, जिससे आगे भविष्य में सिंचाई के पानी के प्रवाह को लेकर किसानो को भारी परेशानीया उठानी पड सकती है।
दरअसल 23 अप्रैल 2026 को स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत से बांध की मुख्य नहर और माइनर नहरों के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर शिलान्यास किया था। जबकी इसी सिंचाई परियोजना से बांकली, बलूपुरा, जाणा और बिठिया सहित आसपास के गांवों की करीब 1341 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित करने का लाभ मिलता है। किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की सम्पूर्ण जांच करवाकर निर्धारित मापदंडों के अनुसार काम करवाने की मांग की है।




