• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बिशनगढ़ पुलिस ने शोरूम चोरी का पर्दाफाश कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 16, 2026
in Local
0
बिशनगढ़ पुलिस ने शोरूम चोरी का पर्दाफाश कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

PALI SIROHI ONLINE

बिशनगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा शोरूम चोरी कांड का पर्दाफाश , 4 आरोपी गिरफ्तार

नगराज वैष्णव

उम्मेदाबादजालोर बिशनगढ़  थाना पुलिस ने सोने-चांदी के शोरूम में चोरी की वारदात सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चार आरोपीयों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपीयो के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात शत-प्रतिशत बरामद किया गया है। साथ ही कारवाई अतिररिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम के निर्देशन एवं वृताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में की गई।

ऐसे हुई वारदात परिवादी मुकेश कुमार पुत्र लालचंद, निवासी एलाना ने 9 अप्रैल 2026 की रिपोर्ट दर्ज करवाई का 7 अप्रैल को उम्मेदाबाद क्षेत्र उसके उमंग गोल्ड शोरूम में तीन महिलाएं ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने चांदी की पायल दिखाने के बहाने दुकानदार को बातचीत में उलझाया और मौका पाकर व नाक फिणियो का बाक्स में छूपाकर चोरी कर लिया। महिलाओं का संगठित गैंग जांच सामने आया कि आरोपी महिलाएं समूह बनाकर बड़ी दुकानों को निशाना बनाती थी।

एक दुकानदार को बातों में उलझाती, जबकि अन्य महिलाएं मौके देखकर जेवर कपड़ों में छुपा लेती और बाद में खरीदारी का झांसा देकर आसानी से निकल जाती। सीसीटीवी फुटेज से खुला राज मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल सहित आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले।  उम्मेदाबाद से जोधपुर,देचु, सिवाना और समदड़ी तकनीकी जांच के जरिए संदिग्ध वाहन और आरोपीयों की पहचान की गई। इसके बाद आरोपीयों को दस्तयाब कर पूछताछ की गई।

जिसमें उन्होंने वारदात करना स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी कमला पत्नी भवानी 38 निवासी नट बस्ती मसूरिया, जोधपुर मौसमी पत्नी राजेश 49 निवासी नट बस्ती मसूरिया जोधपुर रईसा पत्नी स्व बलवंत 38 निवासी नट बस्ती मसूरिया जोधपुर पप्पूराम पुत्र शफ़ीराम 36 निवासी नट बस्ती जोधपुर पुलिस टीम की भूमिका कारवाई में थानाधिकारी मनोज कुमार सउनि ताराराम,सउनि डूंगराराम कांस्टेबल वीरमाराम, निम्बाराम इंदु तथा मकानी विशेष सहयोग में नैनाराम व वीरम सिंह की अहम विशेष भूमिका रही। पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि दुकान में आने वाले संदिग्ध ग्राहकों सर्तक नजर रखे और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी सहित अन्य इंतजाम मजबूत करें।

Previous Post

बिजोवा में भगवान महावीर गौशाला द्वारा दुल्हन अभिनंदन समारोह आयोजित

Next Post

पढे आज शुक्रवार का आपका राशिफ़ल

Next Post
पढे आज शुक्रवार का आपका राशिफ़ल

पढे आज शुक्रवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page