• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जिलें के ओधौगिक एवं समग्र विकास के साथ-साथ आओ गांव चले अभियान एवं कर्म-भूमि से मातृ-भूमि अभियान सम्बंधी बैठक आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 22, 2026
in Local
0
जिलें के ओधौगिक एवं समग्र विकास के साथ-साथ आओ गांव चले अभियान एवं कर्म-भूमि से मातृ-भूमि अभियान सम्बंधी बैठक आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

जिलें के ओधौगिक एवं समग्र विकास के साथ-साथ आओ गांव चले अभियान एवं कर्म-भूमि से मातृ-भूमि अभियान सम्बंधी बैठक आयोजित

पाली, 22 मई। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में पाली जिले के टेक्सटाइल, गारमेंट एवं ग्रेनाइट उद्योग से जुड़े प्रमुख उद्योगपतियों एवं औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों के साथ जिले के औद्योगिक एवं समग्र विकास तथा उद्योगों में आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक आयोजित की गई।

जिला उधोग एवं वाणिज्य केन्द्र के संयुक्त आयुक्त सैययद रज्जाक अली ने बताया कि बैठक में वर्तमान औद्योगिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ गारमेंट सेक्टर, हैंडीक्राफ्ट, पर्यटन, रक्षा उपकरण एवं एग्रो इंडस्ट्रीज जैसे नए क्षेत्रों में उद्योग स्थापना की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान के अन्तर्गत राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन अभियान 2.0 के क्रियान्वयन एवं निर्देशो की पालना हेतु दिनांक 22.05.2026 को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक पाली के विभिन्न औधोगिक संघो के प्रतिनिधि एवं प्रमुख उधमी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन अभियान 2.0 के कियान्वन हेतु अधिकाधिक जन सहभगिता के अन्तर्गत बैठक में जिला कलक्टर द्वारा जल संचय एवं जल संरक्षण के संबंध में चर्चा करते हुये जल की महत्वता से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार द्वार चलाये जा रहे जल अभियान के तहत उपस्थित भामाशाहो, दानदाताओं, उधमियों से आव्हान किया गया कि आप अपने क्षेत्र के आस-पास के गावों के कार्यों को अपने स्तर पर कार्य करवाये जा सकते है एवं राज्य स्तरीय खाता मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन अभियान 2.0 समिति राजस्थान के खाते में अपना अंशदान जमा करा सकते है, जिस पर उपस्थित औधोगिक संघ, भामाशाहो, दानदाताओं, उधमियो द्वारा अपने स्तर से चिन्हित गावों के कार्यों को कराने की सहमति प्रदान देते हुये एवं राज्य स्तरीय खाता मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन अभियान 2.0 समिति में अंशदान राशि जमा कराने का आश्वासन दिया गया ।

आओं गांव चलो अभियान के तहत प्रवासी पालीवासी, औधोगिक संघों को एवं भामाशाह को मातृभूमि मीटी का कर्ज चुकाने के संबंध में गांवो के विकास, संस्कारों ओर सामाजिक सरोकारों से जुडने के लिए की गई पहल से अवगत कराया। अभियान के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनवाडी, जल-संरक्षण ओर पर्यावरण संरक्षण के जनहित कार्य कराये जाये। अपने गावं के विकास में आपका दिया गया छोटा योगदान भी आने वाली पिढियों को एक नई दिशा प्रदान करेगा। बैठक में औधोगिक संघो एवं प्रमुख उधोगपतियों द्वारा सहयोग हेतु आश्वस्त किया गया।

बैठक में विनय जैन, संयुक्त महामंत्री, लघु उधोग भारती-राजस्थान, अशोक लोढ़ा, अध्यक्ष, सीईटीपी, एस.पी. चौपड़ा, सचिव, सीईटीपी, रवि मोहन भुतडा, संयोजक, लघु उधोग भारती, राकेश अखावत, अध्यक्ष, मण्डिया रोड एसोसियेशन, शान्तिचन्द अध्यक्ष, औधोगिक क्षेत्र द्वितीय, नितेश सरार्फ, सचिव, ग्रेनाईट एसोसियेशन, नरेश मेहता, प्रांजुल गोगड, प्रदीप सांड, प्रतिनिधि आरटीपीएच, प्रवीण कोठारी, देवराज गोगड़ आदि उपस्थित रहें ।

Previous Post

बिजोवा में 24 मई को विराट कवि सम्मेलन, नामचीन कवि बिखेरेंगे रसों की फुहार

Next Post

रानी-पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

Next Post
रानी-पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

रानी-पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page