• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बीजापुर में नगरेश्वर महादेव मंदीर में श्रावण के अन्तिम सोमवार को भक्तों का जन सैलाब उमडा, प्रसादी का भी हुआ आयोजन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

हनुमान सिंह राव

श्रावण के अंतिम सोमवार को नगरेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

बीजापुर। बाली उपखंड के बीजापुर ग्राम स्थित ऐतिहासिक नगरेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अरावली की सुरम्य पहाड़ियों की गोद में स्थित शिवालय में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान नगरेश्वर महादेव के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

श्रावण मास के दौरान नगरेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर पहुंचने वाले भक्तों के लिए प्रसाद वितरण सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

व्यवस्था समिति सदस्य सरदार सिंह राजपुरोहित ने बताया कि श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन करीब 5 हजार दर्शनार्थियों की आवाजाही रहती है। अंतिम सोमवार होने के कारण सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

कावड़ यात्रियों ने किया शिवालयों में जलाभिषेक

श्रावण के अंतिम सोमवार को बाली उपखंड सहित गोडवाड़ क्षेत्र में कावड़ यात्राओं का भी आयोजन हुआ। हर गंगे तीर्थ से कावड़ में पवित्र जल भरकर श्रद्धालु क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों तक पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कावड़ यात्रियों ने नगरेश्वर महादेव मंदिर बीजापुर के साथ ही सेवाड़ी स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर, हरमस्त महादेव मंदिर, सुमेरपुर के नीलकंठ महादेव मंदिर, गौतम ऋषि महादेव मंदिर सहित बाली उपखंड के विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक किया।

कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे रास्ते भगवान शिव के जयकारे लगाए। कावड़ यात्रियों के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव की स्तुति की।

22 अगस्त से शुरू हुई कावड़ यात्रा

बीजापुर में चौथमल घांची के नेतृत्व में 22 अगस्त को कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई थी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कावड़ यात्री हर गंगे तीर्थ से पवित्र जल लेकर विभिन्न शिवालयों से होते हुए अंतिम पड़ाव परसुराम महादेव मंदिर पहुंचे, जहां श्रावण के अंतिम सोमवार को भगवान परशुराम महादेव का जलाभिषेक किया गया।

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का अभिषेक किया। श्रावण के अंतिम सोमवार को बीजापुर सहित पूरे गोडवाड़ क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ और धार्मिक आयोजनों से माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया।

View this post on Instagram

Screenshot
Previous Post

खिमेल में गूंजा नमः शिवाय का जयकारा, मनसा वाचा कथा का भी हुआ आयोजन

Next Post

सुमेरपूर ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह सम्पन्न

Next Post
सुमेरपूर ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह सम्पन्न

सुमेरपूर ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह सम्पन्न

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page