PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपूर ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह सम्पन्न
तखतगढ 24 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कोसेलाव में आयोजित सुमेरपुर ब्लॉक स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग की 11 टीमों तथा 19 वर्ष आयु वर्ग की 13 टीमों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किशोर बी. परमार रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर मेहनत एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के परिणाम 19 वर्ष आयु वर्ग, विजेता: मरुधर पब्लिक स्कूल, कोसेलाव उप विजेता: सरस्वती पब्लिक स्कूल, कोसेलाव,17 वर्ष आयु वर्ग विजेता: H C बाफना,सुमेरपुर उप विजेता: सरस्वती पब्लिक स्कूल, कोसेलाव समापन समारोह में विजेता एवं उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया शारीरिक शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षक पुरुषोत्तम दास, भुराराम चौधरी, प्रह्लाद गोदारा, गोविंद बाबागांव, किशन सांखला एवं बलवंत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने खिलाड़ियों के मार्गदर्शन, प्रतियोगिता संचालन एवं विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई सहयोगी स्टाफ का सराहनीय योगदान आयोजन में हस्ती मल सेन, मांगीलाल, बालूराम, सखाराम, विक्रम पुरी एवं श्री राम लाल ने सहयोग प्रदान करते हुए प्रतियोगिता की विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई भामाशाहों का सराहनीय सहयोग प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले श्री अजय पाल चौधरी, श्री भावेश सेन, किशोर माली, भीख सिंह एवं भरत भाई गहलोत का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन किया गया।
इनके सहयोग से खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएँ एवं व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिली मुख्य अतिथि किशोर बी. परमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संयोजक एवं प्रधानाचार्य पुखराज कुम्हार, समस्त शारीरिक शिक्षकों, सहयोगी स्टाफ, निर्णायकों, भामाशाहों एवं आयोजन समिति को बधाई दी।
अंत में संयोजक एवं प्रधानाचार्य श्री पुखराज कुम्हार ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, टीम प्रभारियों, निर्णायकों, भामाशाहों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा प्रतियोगिता के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया आयोजक पुखराज कुम्हार,संयोजक एवं प्रधानाचार्य:महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कोसेलाव,
