• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बीजापुर में दत्तात्रेय आश्रम में शितल जल गृह और पानी के अवाला का बाली विधायक ने किया उद्धघाटन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बीजापुर में शीतल जलगृह व पशुओं के लिए पानी के अवाले का उद्घाटन, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने दानदाता परिवार का किया सम्मान

**बाली/बीजापुर।** बाली उपखंड के बीजापुर ग्राम स्थित दत्तात्रेय आश्रम प्रांगण में आमजन के लिए नवनिर्मित शीतल जलगृह एवं बेजुबान पशुओं की प्यास बुझाने के लिए बनाए गए पानी के अवाले का उद्घाटन बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने संत विजय राम महाराज की पावन मौजूदगी में किया।

इस अवसर पर विधायक राणावत ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों एवं आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध करवाना तथा बेजुबान पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करना सराहनीय जनसेवा का कार्य है। ऐसे पुण्य कार्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देते हैं।

**दिवंगत रमेश कुमार बाबूलाल की स्मृति में परिवार ने करवाया निर्माण**

दत्तात्रेय आश्रम प्रांगण में शीतल जलगृह एवं पशुओं के लिए पानी के अवाले का निर्माण दिवंगत रमेश कुमार बाबूलाल परिवार की ओर से करवाया गया। इस पुनीत कार्य के लिए बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने दानदाता परिवार के सदस्यों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। साथ ही परिवार के इस सराहनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान संत विजय राम महाराज की मौजूदगी में ग्रामीणों ने भी दानदाता परिवार की पहल की सराहना की। शीतल जलगृह से जहां ग्रामीणों एवं राहगीरों को पेयजल की सुविधा मिलेगी, वहीं पानी के अवाले से बेजुबान पशुओं को भी राहत मिलेगी।

**कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की रही मौजूदगी**

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के सदस्य लकमाराम बोया, प्रताप सिंह जीवदा, दिलीप राव बीजापुर, मांगीलाल सुथार, हिम्मत प्रजापत, हनुमान सिंह राव, रामलाल प्रजापत, गुलाब सिंह, चुन्नीलाल मीणा, देवाराम मेघवाल, शशि कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल को अनुकरणीय बताते हुए दानदाता परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Previous Post

मंडार-झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन के बाद बच्ची की मौतः परिजनों का आरोप- गलत इलाज से बिगड़ी तबीयत; मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम और गिरफ्तारी की मांग

Next Post

संत त्रिवेणी गिरी की हत्या के मामले में फरार तीसरे अभियुक्त नारायणलाल उर्फ नारीया को पुलिस टीम द्वारा लगातार तीन दिन तक पहाडी व जंगल क्षेत्र में पिछा कर किया गिरफ्तार

Next Post

संत त्रिवेणी गिरी की हत्या के मामले में फरार तीसरे अभियुक्त नारायणलाल उर्फ नारीया को पुलिस टीम द्वारा लगातार तीन दिन तक पहाडी व जंगल क्षेत्र में पिछा कर किया गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page