PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. अजेय सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा कब्बेश्वर महादेव मन्दिर के संत त्रिवेणी गिरी जी महाराज की हत्या की वारदात में फरार तीसरे अभियुक्त नारायणलाल उर्फ नारीया की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व पुष्पेन्द्र वर्मा वृताधिकारी वृत शिवगंज के निर्देशन में ओमप्रकाश चौधरी नि.पु. थानाधिकारी शिवगंज के नेतृत्व में अभियुक्त नारायण लाल उर्फ नारीया खराडी को तीन दिन तक लगातार कोटडा, जुडा व खेरोज के पहाडी व जंगली क्षेत्र में पैदल पिछा कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। अभियुक्त नारायणलाल उर्फ नारीया को आज पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर, वारदात से सम्बन्धित साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तः- नारायण लाल उर्फ नारीया पुत्र सोहनलाल जाति खराडी भील, उम्र 19 वर्ष, निवासी निचला थला पुलिस थाना कोटडा जिला उदयपुर
पुलिस टीम :-
1. ओमप्रकाश चौधरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज
2. प्रेम सिंह सउनि पुलिस थाना शिवगंज
3. गोविन्द कुमार कानि. पुलिस थाना शिवगंज
4. गोवाराम कानि. पुलिस थाना शिवगंज
5. प्रकाश कुमार कानि. पुलिस थाना शिवगंज
6. वीरेन्द्रसिंह कानि. वृत कार्यालय शिवगंज (तकनिकी सहयोग)
7. जीवन लाल कानि. पुलिस थाना शिवगंज




