• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अधूरा पडा बाली पिंडवाड़ा मेगा हाइवे कार्य-अब होगा पूरा, जमीन मालिको से प्रसासक ने बनाई सहमती,चामुंडेरी से नानां के बीच कार्य हुआ शुरू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 23, 2026
in Local
0
अधूरा पडा बाली पिंडवाड़ा मेगा हाइवे कार्य-अब होगा पूरा, जमीन मालिको से प्रसासक ने बनाई सहमती,चामुंडेरी से नानां के बीच कार्य हुआ शुरू

PALI SIROHI ONLINE

बाली। बाली पिंडवाड़ा मेगा हाईवे पर चामुंडेरी से नाना थाना क्षेत्र के बीच कई वर्षों से अधूरा पड़ा मेगा हाईवे पर अधूरे कार्य के चलते आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के बाद अधूरे सड़क का निर्माण कार्य को लेकर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के निर्देशन में कार्य हुआ शुरू नाना नायब तहसीलदार अचलाराम मेघवाल ने बताया कि मेगा हाईवे स्थित चामुंडेरी के खसरा नंबर 2741,2742,2740,2738,2735,2733,2734 में बाली से पिंडवाड़ा मेगा हाईवे सड़क निर्माण अधूरी थी जिनका उपरोक्त खसरों के खातेदारों से विगत दो दिन से मुआवजा संबंधित विवाद की समझाइस बाली उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई के द्वारा सफलता पूर्वक की गई। व जमीन मालिकों से सहमति के बाद बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत की मध्यस्थता के चलते सड़क परियोजना निर्देशक सौरभ जैन वह परियोजना कनिष्ठ अभियंता दिव्या मीणा के मौजूदगी में जेसीबी से काम चालू कर दिया गया है।

काम शुरू करने से पूर्व बाली उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई, नायब तहसीलदार अचलाराम की मौजूदगी में आर आई श्रवण कुमार, आर आई मधुसूदन दवे, पटवारी राहुल लोहार व भातुन्द पटवारी भंवर सिंह राजपुरोहित व हीरालाल मीणा ने खातेदारों की मौजूदगी में खातेदारों की जमीन पर भूमि सड़क का सीमांकन कर कार्य पूरा किया। इस दौरान भूमि मालिक अजीत भानु सिंह राणावत व जोर सिंह पवार, लोकेंद्र भानु सिंह राणावत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

खातेदार अजीत भानु सिंह राणावत के पुत्र हेमेंद्र भानु सिंह राणावत उर्फ भमसा ने बताया कि पूर्व में मुआवजे के वक्त हमारी जमीन के साथ कृषि कुआं व मशीन घर भी जमीन अधिकृत में जा रहा था जिसको मुआवजा में सम्मिलित नहीं किया गया था अब अधिकारियों  व बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत को  हमारी पीड़ा बताई गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि आपकी जमीन कुआ व मशीन घर जो भी सड़क निर्माण के बीच आएगा उसका मुआवजा आपको नियमानुसार दिलवाया जाएगा। इस आश्वासन के बाद खातेदारी जमीन पर सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई  ओर कार्य शुरू करवाया।

बाली पिंडवाड़ा मेगा हाईवे चामुंडेरी ब नाना स्टेशन के बीच अधूरा होने के चलते मेगा हाईवे पर अचानक कट आने से वाहन चालकों को कट की जानकारी नहीं होने के चलते आए दिन हो रही वाहन दुर्घटनाओं पर अब सड़क निर्माण से रोक लगेगी। बाली उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई व परियोजना निदेशक सौरभ जैन व कनिष्ठ अभियंता दिव्या मीणा नायब तहसीलदार अचलाराम की मौजूदगी में खातेदारों उपखंड अधिकारी द्वारा की गई समझाइस सार्थक परिणाम लाई वह अधूरे सड़क निर्माण कई वर्षों बाद आज सड़क पूरी होने का कार्य शुरू हुआ।

सड़क परियोजना की कनिष्ठ अभियंता दिव्या मीना ने बताया कि सड़क अधूरी होने से विभाग बार बार बाईपास सड़क निर्माण  करवाकर वाहन चालको को राहत देने का काम किया पर अब स्थाई समाधान होगा आज कार्य शुरू हुआ जो सड़क निर्माण कार्य पूरा होने तक चलेगा।

Previous Post

ऐसीबीईओ माली ने कोट सोलंकियान पीईईओ क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

Next Post

तालाब में मिला युवती का शवः स्कूल में टीसी लेने गई थी, गांव के युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया

Next Post
तालाब में मिला युवती का शवः स्कूल में टीसी लेने गई थी, गांव के युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया

तालाब में मिला युवती का शवः स्कूल में टीसी लेने गई थी, गांव के युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page