PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल में श्री रामदेव सेवा संस्थान की ओर से हर साल की तरह इस साल भी श्री बाबा रामदेव के पैदल यात्रियों की सेवा के लिए विशाल राम रसोड़े का शुभारंभ किया गया। कपिल गिरी महाराज ने हरी झंडी दिखाकर सेवा के लिए वाहन को रवाना किया।
श्रद्धालुओं के लिए रहेंगी सुविधा
राम रसोड़ा आसकरण सिंह की ढाणी, साईं साबरसर, शेरगढ़ में संचालित किया जाएगा। यहां बाबा रामदेव के दर्शन केलिए पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए चाय-नाश्ता, भोजन, स्नान, चिकित्सा सुविधा तथा रात्रि विश्राम की व्यवस्था रहेगी। संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रियों की सेवा एवं सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
ये रहे मौजूद
शुभारंभ अवसर पर मोहन घांची, पारसमल माली, सूजाराम प्रजापत, दिनेश भाटी, सालू देवासी, परबत सिंह राव, रमेश माली, आशु माली, रमेश सोनी, लालजी माली, सुरेश सांखला, मसराजी माली, सुखराज माली, पारस परमार, परखाराम चौधरी, बाबू माली, मुलाराम घांची, भैराराम घांची, मंगलाराम घांची, राजू माली, तार सिंह राव, जसराज प्रजापत, वेलाराम माली, मफतलाल सोनी, अशोक सोनी, श्याम माली, भंवर माली, कृष्णा माली, मानक माली, विकास माली, भरत माली, प्रभु प्रजापत, उमाराम प्रजापत, मन माली, कलाराम माली सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संस्थान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बताया कि राम रसोड़े में आने वाले पैदल यात्रियों की सेवा पूरी श्रद्धा एवं समर्पण के साथ की जाएगी।

