PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पशुओं के लिए शैड निर्माण की शेष राशि भुगतान दिलाने की मांग,जिला महासचिव मीणा ने पंचायत समिति रानी
विकास अधिकारी को भेजा पत्र
तखतगढ 18 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) जिले की पंचायत समिति रानी के अधिनस्थ ग्राम खुनी का गुडा निवासीयो के
पशुओं के लिए शैड निर्माण की शेष बकाया राशि के भुगतान दिलाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव भोमाराम मीणा ने विकास अधिकारी पंचायत समिति रानी को पत्र भेज कर अवगत कराया की
आपके क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बालराई के अधिनस्थ ग्राम खुनी का गुडा में पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा के दौरा करने पर शैड निर्माण के आवेदक चतरा राम पुत्र हीराराम मीणा,देवा राम पुत्र भभूता राम मीणा,व लच्छा राम पुत्र छोगा राम निवासीगण खुनी का गुडा ने सम्पर्क कर बताया कि पंचायत समिति रानी में बार बार चक्कर लगवाये जा रहे हैं।
परन्तु पशुओं के लिए शैडो का निर्माण तैयार करवा दिया काफी समय बित चुका है। जिस मे शैड निर्माण के नाम से पहली किस्त की राशि 9000/- रूपये हमारे खाते में भेज दी थी। शेष राशि कार्य पूर्ण होने बाद ही भुगतान करने का कहा गया था। लेकिन भुगतान आज तक नही दिया जा रहा है। इन पिडित लोगों का अतिशीघ्र भुगतान दिलवाने की व्यवस्था करवाई जाए।


