PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
2025 से 2032 युग परिवर्तन का समय है? बहुत ही भयानक परस्थितियां आने वाली है- काशीनाथ मिश्रा जी
तखतगढ मे जगन्नाथ यात्रा का आगमन पर भव्य स्वागत
तखतगढ 6 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ कस्बे की चक्की गली स्थित राधा माधव माधुरी धाम एव वृन्दावन के कथा प्रवक्ता जयतीर्थ दास के निवास स्थान पर रविवार शाम 7 बजे जगन्नाथ पुरी से भगवान जगन्नाथजी की यात्रा पहुंच ने पर आयोजित मधुर सत्संग के अवसर पर भविष्य मल्लिका प्रवक्ता डॉ काशीनाथ मिश्रा जी द्वारा अपने प्रवचन मे कहा की 2025 से 2032 युग परिवर्तन का समय है, जिसमें बहुत ही भयानक परस्थितियां आने वाली है, परमाणु विश्व युद्ध, पंच भूत तत्व द्वारा प्राकृतिक आपदाएं, भूकंप सुनामी बाढ़, सूखा, 64 प्रकार की भयानक बीमारियां, अनेक प्रकार के भयानक वायु बहेगी,जो कभी आपने देखी ना सुनी होगी। आज भगवान और उनके भक्त हमको जगाने के लिए आए हैं। भगवान की शरणागति ही हमारी रक्षा कर सकती है, भगवान के पवित्र नाम का जप, भागवत अध्ययन करने वाला ही भगवान द्वारा रक्षित होगा. सत्संग के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया
जगन्नाथ रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
इस से पूर्व जगन्नाथ पुरी से जगन्नाथ जी की रथ यात्रा तखतगढ आगमन पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया और 5:00 बजे चक्की गली राधा माधव माधुरी धाम से रथ यात्रा प्रारंभ होकर तखतगढ़ पुराने बस स्टैंड से मुख्य बाजार होते हुए ठाकुर जी मंदिर रथ यात्रा पहुंची, जहां भक्तों ने जगन्नाथ जी का स्वागत किया, जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया गया और कुंदेश्वर महादेव होते हुए रथ यात्रा महाराणा प्रताप चौक पहुंची, पुराने बस स्टैंड पर भक्तों ने जगन्नाथ जी का भव्य स्वागत किया और पुनः श्री जगन्नाथ रथ यात्रा चक्की गली राधा माधव माधुरीय धाम पहुंची, जहां पर मधुर सत्संग आयोजन के साथ प्रवचन किया गया।




