• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भीनमाल-हिस्ट्रीशीटर के घर से अवैध कारतूस, 10.16 लाख नकद जब्त:स्कॉर्पियो हमले के मामले में भाई गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन से टक्कर मारकर युवक को कुचलने के प्रयास और मारपीट के वायरल वीडियो मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने हार्डकोर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर भजनलाल बिश्नोई के घर से 6 अवैध कारतूस और 10 लाख 16 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। मामले में भजनलाल के भाई हनुमानाराम को गिरफ्तार किया गया है।

सीआई राजेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया- 22 मई को भीनमाल कस्बे में हार्डकोर अपराधी भजनलाल बिश्नोई और उसके साथियों ने स्कॉर्पियो और पिकअप ट्रोला से कृष्णदेवासी पर जानलेवा हमला कर गंभीर मारपीट की थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके आधार पर शुक्रवार को पुनासा स्थित भजनलाल के घर पर दबिश दी गई।

तलाशी के दौरान भजनलाल के भाई हनुमानाराम की निशानदेही पर 6 अवैध कारतूस और अवैध कारोबार से अर्जित 10 लाख 16 हजार रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने इन्हें नियमानुसार जब्त कर लिया। आरोपी हनुमानाराम पुत्र केसाराम बिश्नोई (32), निवासी चारणियों की ढाणी, पुनासा, थाना भीनमाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस आरोपी हनुमानाराम से अवैध कारतूस और नकदी के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं, मामले का मुख्य आरोपी भजनलाल बिश्नोई अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Previous Post

रविंद्र सिंह भाटी के PSO सस्पेंड: पेट्रोल छिड़कने के मामले में बरती थी लापरवाही; गिरल में 25 दिनों से धरने पर बैठे हैं विधायक

Next Post

पढे आज शनिवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

पढे आज शनिवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page