• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढे आज शनिवार का आपका राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

मेष;शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी : कार्य में देरी से नुकसान हो सकता है। अधिकारियों का हस्तक्षेप संभव है। व्यापार में लाभ और पुराने मित्रों से मिलन के योग हैं। पारिवारिक अनदेखी से बचें, रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

वृष शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला: अनुभव की कमी से काम अटक सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग परिणामों को लेकर चिंतित रहेगा। शांत रहने पर लोग दबाव बनाने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक आयोजन खर्चीले परंतु आनंददायक रहेंगे।

मिथुन शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी सामूहिक कायों में सबका सहयोग मिलेगा। आय-व्यय में तालमेल की कमी खलेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। उज्ज्वल भविष्य के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

कर्क;शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी: काम की धीमी गति परेशान करेगी। महत्वपूर्ण मामलों में तुरंत निर्णय लेने से राहत मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नई योजनाओं में पूंजी निवेश और संपकों का लाभ मिलेगा।

सिंह;शुभ अंक 3, शुभ रंग काला: नजदीकी लोग ही नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कर्जदारी के चलते तनाव बढ़ेगा। भौतिक सुख -सुविधा पर खर्च की संभावना बन सकती है। रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

कन्या;शुभ अंक 1, शुभ रंग जामुनी प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझने से पुराने झगड़ों से छुटकारा मिलेगा। अपना नजरिया बदलें, राह आसान होगी। धार्मिक खर्च की संभावना है। बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा।

तुला;शुभ अंक 8, शुभ रंग फिरोजी : कारोबारी सौदे आगे लाभ देंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। अधिकारियों से मेलजोल तरक्की में सहायक रहेगा। भाग्योदय के योग बनेंगे। निजी कार्यों को लेकर परिवार से अनबन हो सकती है।

वृश्चिक शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा : बातचीत में नरमी बरतें। राजकीय मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नई नई योजनाओं में पूंजी निवेश की संभावना के साथ धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी।

धनु शुभ अंक 7, शुभ रंग बैंगनी मेहनत से राह आसान होगी। दुविधा छोड़ काम में जुटें, सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र की उलझनें परेशान करेंगी। कार्ययोजना में बदलाव से अनुकूल लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा।

मकर;शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : जानकार लोगों की मदद से उलझनें सुलझेंगी। भावुकता में गलत फैसले से बचें। जोखिम भरे कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान के करियर संबंधी चिंता दूर होगी। सामाजिक मान-सम्मान बना रहेगा।

कुंभ शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा : पारिवारिक आयोजनों में शामिल होने से खुशी मिलेगी। खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है। तनाव में गलत फैसले लेने से बचें। प्रणय संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होने की उम्मीद है।

मीन शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : जिद्दी रवैया तरक्की में बाधक बनेगा। कार्यस्थल की व्यवस्था सुधारने के प्रयास सफल होंगे। परिवार में आपके कठोर फैसलों की आलोचना हो सकती है। लेनदेन के मामले सुलझ सकते हैं।

Previous Post

भीनमाल-हिस्ट्रीशीटर के घर से अवैध कारतूस, 10.16 लाख नकद जब्त:स्कॉर्पियो हमले के मामले में भाई गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Next Post

सुमेरपुर मंडी भाव पढे खबर में

Next Post
सुमेरपुर मंडी भाव पढे खबर में

सुमेरपुर मंडी भाव पढे खबर में

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page