• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भाद्राजून में अवैध कोयले से भरा ट्रेलर पकड़ा, 300 से अधिक कट्टे भरे थे, ड्राइवर हिरासत में

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आहोर-भाद्राजून क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने कोयले से भरे एक ट्रेलर को जब्त कर उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। ट्रेलर में 300 से अधिक कट्टों में अवैध कोयला भरा हुआ पाया गया।यह कार्रवाई शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे हुई, जब भाद्राजून से जोधपुर की ओर जा रहे एक संदिग्ध ट्रेलर को नाकाबंदी के दौरान रोका गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी भगीरथ सिंह, नाका प्रभारी रूपाराम देवासी और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी।

टीम ने ट्रेलर की गहन जांच की, जिसमें भारी मात्रा में अवैध कोयला मिला। वन विभाग ने मौके पर ही ट्रेलर और कोयले को जब्त कर लिया। ड्राइवर को हिरासत में लेकर उससे कोयले के स्रोत और परिवहन से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में परिवहन संबंधी कागजात संदिग्ध पाए गए हैं।

नाका प्रभारी रूपाराम देवासी ने बताया कि क्षेत्रीय वन अधिकारी के निर्देश पर विभाग नाका पर तैनात था और वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान संदिग्ध ट्रेलर को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अवैध कोयला बरामद हुआ।

उन्होंने यह भी बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध परिवहन और तस्करी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

Previous Post

बिजोवा के युवक को पिस्तौल दिखाकर जबरदस्ती की वसूली, रास्ते में अलग-अलग खातों में कराए रुपए ट्रांसफर

Next Post

50 लाख की चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से पकड़ा, पेशे से जिम ट्रेनर; महंगे शौक पूरे करने के लिए की चोरी

Next Post

50 लाख की चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से पकड़ा, पेशे से जिम ट्रेनर; महंगे शौक पूरे करने के लिए की चोरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page