• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

50 लाख की चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से पकड़ा, पेशे से जिम ट्रेनर; महंगे शौक पूरे करने के लिए की चोरी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-आबूरोड की रीको कॉलोनी में 10 अप्रैल 2026 की रात हुई करीब 50 लाख रुपये की चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले के मुख्य आरोपी मासुकखान को गुजरात के गांधीधाम से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने एक मकान से करीब 47 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 1 लाख 78 हजार रुपये नकद चोरी किए थे।

महंगे शौक पूरे करने के लिए की चोरी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मासुकखान पुत्र अनवरखान पठान निवासी लुणियापुरा, आबूरोड पेशे से जिम ट्रेनर है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि मौज-मस्ती, ऐशो-आराम और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

दंपती के गुजरात जाने पर बनाया मौका

मामले की जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल को रीको कॉलोनी निवासी कितेन्द्रसिंह पुत्र धुरेन्द्रसिंह ने आबूरोड रीको थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह प्रोक एनर्जी कंपनी, मावल में कार्यरत हैं।

10 अप्रैल की सुबह वह अपनी पत्नी के साथ कार से भरूच (गुजरात) गए थे। 11 अप्रैल की रात घर लौटने पर उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ पाया। जांच करने पर घर से सोने-चांदी के जेवरात और 1 लाख 78 हजार रुपये नकद गायब मिले।

घर की रेकी कर बनाई थी योजना

पुलिस जांच में सामने आया कि मासुकखान का जिम के काम से कभी-कभार प्रार्थी के घर आना-जाना था। इसी दौरान उसने घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी पर नजर रखी। जब उसे पता चला कि घर के मालिक और उनकीपत्नी गुजरात गए हुए हैं, तो उसने मौका पाकर रात में घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस आरोपी तक

एसपी पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़ के निर्देश पर थानाधिकारी आबूरोड रीको लक्ष्मणसिंह चम्पावत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

एमओबी टीम और साइबर सेल की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने आसपास के हजारों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी डाटा का गहन विश्लेषण किया। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनकी गतिविधियों पर गोपनीय निगरानी रखी गई।

गांधीधाम में कई दिन डेरा डालकर की गिरफ्तारी

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को आरोपी की लोकेशन गांधीधाम (गुजरात) में मिली। इसके बाद पुलिस टीम कई दिनों तक गांधीधाम में डेरा डाले रही और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी मासुकखान को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ जारी

पुलिस के अनुसार आरोपी से चोरी किए गए माल की बरामदगी और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में पछताछतकनीकी जांच, मुखबिर सूचना और लगातार निगरानी के चलते आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस टीम की भूमिका इस मामले के खुलासे में अहम रही।

Previous Post

भाद्राजून में अवैध कोयले से भरा ट्रेलर पकड़ा, 300 से अधिक कट्टे भरे थे, ड्राइवर हिरासत में

Next Post

रानी-सयोजक स्तर पर एक दिवसीय निरंकारी सतसंग का आयोजन किया गया

Next Post
रानी-सयोजक स्तर पर एक दिवसीय निरंकारी सतसंग का आयोजन किया गया

रानी-सयोजक स्तर पर एक दिवसीय निरंकारी सतसंग का आयोजन किया गया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page