
PALI SIROHI ONLINE
तखतगढ़ थाना क्षेत्र के बलाना गांव में बुधवार शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतका की पहचान रिंकू देवी उम्र 28 वर्ष, पत्नी गोपाराम मीणा के मृतका रिंकू देवी रूप में हुई। वह बलाना के कुम्हारों वास की रहने वाली थी।
घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे की है। रिंकू देवी ने घर में ओरणे का फंदा बनाकर जान दे दी। पति गोपाराम जब कमरे में गया, तब घटना का पता चला। परिजन उसे तुरंत भगवान महावीर अस्पताल ले गए।
वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पीहर पक्ष को सूचना दी गई। गुरुवार को पीहर पक्ष की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।
इसके बाद शव कानेलाव निवासी पीहर पक्ष को सौंपा गया। रिंकू देवी की शादी 2016 में हुई थी। उसके दो बेटे हैं। गजेंद्र कुमार 4 साल का और अर्जुन कुमार 2 साल का है।
आत्महत्या के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।


