
PALI SIROHI ONLINE
बाली। महाराणा प्रताप सेवा समिति बाली के तत्वाधान में महाराणा प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती एवं भारतीय सेना के सम्मान में विशाल शोभायात्रा साधु संतों की निश्रा में निकाली गई।
समिति संयोजक नरेन्द्र परमार ने बताया कि शोभायात्रा भगवा ध्वज एवं तिरंगा ध्वजों एवं बैंड बाजे देश भक्ति गीतों एवं ढोल के साथ नगर के गांधी चौक से शुभारंभ होकर, गणेश बाजार, तोपखाने का बॉस, पृथ्वीराज चौहान चौक से प्रताप चौक पहुंची। पृथ्वीराज चौहान स्मारक चौक, शिवाजी स्मारक चौक, वीर दुर्गादास स्मारक स्थल पर माल्यार्पण देश भक्ति एवं महापुरुषों की जयकारों के साथ किया गया।
संतो में महामंडलेश्वर संतोष दास महाराज, संत बालकनाथ, संत दशरथ महाराज, साध्वी संतोष कंवर , संत ललित भारती की उपस्थिति रही संतो का राष्ट्र एवं धर्म के प्रति उद्बोधन रहा। कार्यक्रम में समिति की ओर से फौजी भंवर सिंह चौहान, नटवरसिंह राठौड़ का महामंडलेश्वर संतोष दास एवं संत बालकनाथ महाराज ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में संरक्षक अमृत परमार पूर्व विधायक,संतान धर्म अध्यक्ष अजयपाल जोधा, बाली न पा अध्यक्ष भरत चौधरी, फालना न पा अध्यक्ष ललिता शाह, परबत सिंह राजपुरोहित , देवेंद्र दवे, जोधाराम जनवा, उदय सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह चौहान, गवेंद्र सिंह राणावत,नरेन्द्र सिंह चौहान, ओटाराम चौधरी, मनोहर सुथार, विनोद शर्मा, मनरूप परिहार,हनवंत सिंह चौहान , अनिल सिंह चौहान, भाजपा बाली नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह राव, रमेश शाह, प्रवीण कितावत, रमेश कितावत , मनरूप परिहार , भूपेंद्र सिंह जोधा,नरपत सिंह राजपुरोहित, सुरेश परिहार, प्रवीण घांची, एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के चुन्नीलाल चौधरी, महावीर सिंह देवड़ा,जालम सिंह राजपुरोहित, छगन प्रजापत, अमित देवगन, ललित वैष्णव,अमित माथुर, नरेश वर्मा, मदन प्रजापत, कीकाराम सैन,जगदीश सोनी, चुन्नीलाल बाबा, प्रवीण प्रजापत, भावेक मारू, सुरेश रावल, हनुमानसिंह राव, दिलीप जानी, प्रह्लादसिंह राठौड़, ओम वैष्णव, नरेश वर्मा एवं मातृ शक्ति में सीता कंवर, संतोष कंवर, शारदा बाई, डूंगर पूरी एवं समिति के सभी सदस्य बंधुओं का सहयोग रहा।


