PALI SIROHI ONLINE
*बाजे गाजे एवं श्री चारभुजा नाथ मंदिर में आरती के साथ 15 वीं 5 दिवसीय श्री वैष्णोदेवी दर्शन यात्रा बाली से शुभारंभ*
बाली श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली के तत्वाधान में 15 वीं 5 दिवसीय श्री वैष्णोदेवी माता दर्शन यात्रा श्री अमृत जी परमार निवास स्थान से शुभारंभ हुई। आयोजक नरेन्द्र परमार ने बताया कि हमेशा की तरह श्री चारभुजा मंदिर में आरती एवं बाजे गाजे के साथ 2012 से 2026 अखंड निःशुल्क नशा मुक्त श्री माता दी दर्शन यात्रा श्री वैष्णोदेवी माता के आशीर्वाद से ही संभव है।
अबकी बार यात्रा में हरिजन से गिरिजन 60 दर्शनार्थी यात्रा कर रहे है। इस 25 गांवों के सदस्य भाग ले रहे है। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र हित धर्म हित हर सदस्य का समर्पण भाव रहे। सेवाभारती की प्रेरणा से मंडल द्वारा अभी तक 129 रक्तदान शिविर आयोजित हो चुके है।
10 नेत्र शिविर, कैंसर शिविर, आर्थोपेडिक शिविर एवं महिला जांच शिविर, आयुर्वेदिक शिविर , आपदा सहायता कार्य, कोविड आपदा में सराहनीय कार्य , धर्मार्थ कार्य मंडल की पहचान है। हमेशा कतरा जम्मू में भादवी पूनम का माता दी के दर्शन का लाभ मिलता है। यात्रा में अनुशासन अनिवार्य है।
इस दौरान पूर्व विधायक अमृत परमार, संयोजक महावीर सिंह देवड़ा, लखमाराम परमार विहिप प्रांत समरसता प्रमुख, अमित माथुर, धीरज चारण, सुनील बुनकर, अमित देवगन, मदन प्रजापत, विनोद मारू उपस्थित रहे।




