• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली में 140 बच्चो को शिक्षण सामग्री वितरित, वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के प्रयास लाये रंग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 7, 2026
in Local
0
बाली में 140 बच्चो को शिक्षण सामग्री वितरित, वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के प्रयास लाये रंग

PALI SIROHI ONLINE

बाली। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति द्वारा शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम, वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति कार्यालय बाली में भामाशाह प्रोफेसर  सी बी गेमावत चैरिटेबल ट्रस्ट अहमदाबाद की सौजन्य से बाली नगर की राजकीय शिक्षण संस्थानों की 140 जरूरतमंद व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरण की गई जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को एक दर्जन रजिस्टर शिक्षण किट तथा ठंडे पानी की बोतल व इसी तरह कक्षा 1से5 तक छात्र-छात्राओं को एक दर्जन कॉपी वह  शिक्षण किट व ठंडे पानी की बोतल वितरण की गई

समारोह के मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह  मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाली तथा विशिष्ट अतिथि दलपत राज चौधरी यूसीईईओ एवं प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाली वह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लखमाराम चौधरी  मीर मोहम्मद यूसुफ थे कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद अयूब खान जई  अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली ने की

मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति  बाली द्वारा लगातार किए जा रहे सराहनी कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने आज के समारोह के भामाशाह का आभार व्यक्त किया जिन्होंने शैक्षणिक वर्ष प्रारंभ होते ही जरूरतमंद वह प्रतिभावान छात्रों को समय पर शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराकर उनके मनोबल को बढ़ाया व उनका हौसला अफजाई किया एवं 

यूसीईईओ एवम् प्रधानाचार्य दलपत राज चौधरी ने जरूरतमंद छात्रों को समय पर प्रदान की गई शिक्षण सामग्री उपयोगी सिद्ध होगी बताया साथ  ही प्रतिभावान छात्रों के हौसला अफजाई की भी प्रशंसा की

ज़ई अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली ने वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली के अब तक की गई कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति  एक पंजीकृत संस्था है तथा अखिल भारतीय वरिष्ठ महासंघ मुंबई एवं वरिष्ठ नागरिक संस्थान राजस्थान जयपुर से संबंध होने से वरिष्ठ जनों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व नागरिकों को अब तक मिलने वाली चिकित्सकीय कानूनी विधिक सामाजिक आर्थिक  सूचना आदि से समिति सदस्यों को  अनवरत लाभ मिलता रहता है  उनकी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान भी होता है हमारी संस्था एक गैर राजनीतिक संस्था है जिनका एकमात्र ध्येय वरिष्ठ जनों के हितार्थ उनकी सुरक्षा वह देखभाल सुव्यवस्थित ढंग से सुगमता से किया जा सके आपने बताया कि जिला स्तर पर भी वरिष्ठ नागरिक संस्थान की दो समितियां कार्य कर रही है मुनि रूप रजत मेडिकल सहायता व परामर्शदात्री समिति व दूसरी वरिष्ठ नागरिक निशुल्क कानूनी सहायता समिति है दोनों समितियां में संपूर्ण पाली जिले में कोई वरिष्ठ जन जो निर्धन है गंभीर बीमारी से ग्रस्त हे उनका इलाज करवाया जाता है तथा किसी भी वरिष्ठ जन को परिवार जनों द्वारा प्रताड़ित करने पर भरण पोषण की समस्या संपत्ति हड़पने आदि परेशानी होने पर निशुल्क सहायता की जाती है

ज़ई ने आज के भामाशाह प्रोफेसर  सी बी  गेमावत के जीवन  के बारे में बताया कि एक अत्यंत उम्दा और प्रभावशाली व्यक्तित्व की  धनी है उनका जीवन संघर्ष अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत है वे न केवल एक सफल व्यक्ति है बल्कि एक उत्कृष्ट मार्गदर्शन और शिक्षक के रूप में भी जाने जाते हैं वे लोगों को एक साथ लेकर चलने हेतु प्रेरित करने और उनके भीतर की क्षमता को पहचान पर विश्वास रखते हैं
उनकी विनम्रता सकारात्मक दृष्टिकोण और जिम्मेदारी लेने की आदत है उन्हें यहीं  भावना उन्हे एक आदर्श व्यक्तित्व  बनती है 
वे सामाजिक कल्याण के कार्यों में भी गहरी रुचि रखते हैं समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और योगदान की भावना उन्हें एक सच्चा जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं

ज़ई ने भामाशाह विशेष कर रमेश भाई  बासा परिवार लुणावा रमेश सिंह राजपुरोहित ए वन चिक्की चिक्की लोनावाला  किरण राज उत्तमचंद  बिरावत  मुंबई
श्रीपाल बाफना
प्रोफेसर  सी बी गेमावत चैरिटेबल ट्रस्ट अहमदाबाद देवी सिंह राव आदि इनका समिति को जो सराहनीय सहयोग मिला वह मिल रहा है इस पर समिति के समस्त सदस्यों की ओर से तहे दिल से उनका आभार वह धन्यवाद व्यक्त किया समारोह को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लकमाराम चौधरी मीर मोहम्मद युसूफ आदि ने भी संबोधित किया इस समारोह में नगर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाली राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बस्ती मल हुलासी बाई बाली राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेवड़ियों की ढाणी वाली राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर दो बाली राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय  रडiवा राजकीय प्राथमिक विद्यालय रडlवा

मदरसा बाली के कुल 140 जरूरतमंद व प्रतिभावान छात्र सम्मिलित हुए थे
सचिव मूल सिंह राजपुरोहित लकमाराम चौधरी इम्तियाज अली सैयद लकमाराम परमार आजाद सम्मान मदनलाल मारू शैतान पूरी अशोक अशोक बछेटा  उदय सिंह कीकाराम मीर  मोहम्मद युसूफ रफीक भाई समाजसेवी   भैरू सिंह सोलंकी थान सिंह सोलंकी अर्जुन सिंह सोलंकी चंपालाल मारू सुरेंद्र सिंह सोनीगरा मोहब्बत सिंह सोनीगरा चुन्नीलाल परिहार मूलचंद भाटी भंवरलाल विश्वकर्मा छैल सिंह केरापुरा मिश्रीमल सोनी  भरत बंसल बद्री प्रसाद पालीवाल राम जी राम मदन सिंह सोलंकी भंवरलाल टेलर  सिकंदरखान नायकआदि सैकड़ो की तादाद में वरिष्ठ जन वह  गण मान्य नागरिक  व विद्यालयों के संस्था प्रधान उपस्थित थे अंत में समारोह के कार्यक्रम का संचालन करते हुएमूल सिंह राजपुरोहित ने सभी मेहमानों का इस समारोह में पधारने पर आभार  वह धन्यवाद व्यक्त करते हुए कार्यक्रम कासमापन किया

Previous Post

स्कूल में चोरी: जाली तोड़ कर अंदर घुसे, वॉटर कूलर, कॉपियां और कुर्सी चोरी कर ले गए

Next Post

आबूरोड के सियावा में गणगौर का मेलाः पारंपरिक वेशभूषा में शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना, जमकर हुई खरीददारी

Next Post
आबूरोड के सियावा में गणगौर का मेलाः पारंपरिक वेशभूषा में शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना, जमकर हुई खरीददारी

आबूरोड के सियावा में गणगौर का मेलाः पारंपरिक वेशभूषा में शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना, जमकर हुई खरीददारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page