
PALI SIROHI ONLINE
बाली राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम संपन्न
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा बाली का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश वैष्णव एवं पर्यवेक्षक मदन नानीवाल के सानिध्य में आयोजित हुआ।
भाजपा जिलामंत्री शक्ति सिंह चौहान, संघ के जिला प्रसारक गजेंद्र सिंह एवं हनवंत सिंह ने शिक्षकों को संबोधित किया। उपशाखा कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में परबत सिंह महेचा उपशाखा अध्यक्ष, मूलचंद गर्ग सभाध्यक्ष,अर्जुन सिंह उपसभाध्यक्ष, महेंद्र कुमार सरेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छगनलाल लोंगेशा उपाध्यक्ष,विक्रम सिंह राठौड़ मंत्री, रेखा परिहार महिला मंत्री, मांगूसिंह खंगारोत प्रयोगशाला सहायक एवं मनोहर सिंह दहिया अध्यापक प्रतिनिधि सदस्य निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित उपशाखा अध्यक्ष परबत सिंह महेचा ने शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करवाने का आश्वासन दिया और संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने की बात कही।
अधिवेशन में जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह राणावत,उदय सिंह राठौड़, अशोक कुमार बछैटा,शैतान पुरी, कृष्णपाल सिंह जोधा, अभिमन्यु सिंह, पोपलाल,भंवरसिंह राजपुरोहित, नरपतसिंह राजपुरोहित, लादू सिंह कुंपावत एवं पोकरलाल मौजूद रहे।