PALI SIROHI ONLINE
बाली शहरी सेवा फॉलोअप शिविर में लाभार्थी को मिला 69-ए आवासीय पट्टा*
*त्वरित कार्रवाई से वर्षों से लंबित प्रकरण का हुआ निस्तारण*
बाली 7 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरपालिका बाली द्वारा आयोजित शहरी सेवा फॉलोअप शिविर-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न राजकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी क्रम में रड़वा बाली निवासी सविता कंवर पत्नी अशोक सिंह राजपुरोहित को लंबे समय से लंबित उनके पैतृक भूखंड के 69-ए आवासीय पट्टे का लाभ प्राप्त हुआ।
लाभार्थी के अनुसार उनके पैतृक भूखंड का पट्टा काफी समय से लंबित था। शहरी सेवा फॉलोअप शिविर में उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर प्रभारी एवं अधिशासी अधिकारी महेंद्रसिंह राजपुरोहित के निर्देशन में आवेदन की मौके पर जांच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए लाभार्थी को 69-ए आवासीय पट्टा जारी किया गया। उन्होंने कहा कि शहरी सेवा फॉलोअप शिविर के माध्यम से वर्षों से लंबित प्रकरण का शीघ्र निस्तारण होने से उन्हें अपने भूखंड के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज सहज रूप से प्राप्त हो सके।
पट्टा प्राप्त होने पर लाभार्थी एवं उनके परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार एवं नगरपालिका मंडल बाली का आभार जताया।


