• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ऐसीबीईओ माली ने कोट सोलंकियान पीईईओ क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 23, 2026
in Local
0
ऐसीबीईओ माली ने कोट सोलंकियान पीईईओ क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

PALI SIROHI ONLINE

‌ऐसीबीईओ माली ने कोट सोलंकियान पीईईओ क्षेत्र के विद्यालयों का  निरीक्षण  कर दिए निर्देश                                    देसूरी 23अप्रेल। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा  अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने  निकटवर्ती कोट सोलंकियान पीईईओ क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोट सोलंकियान, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा देवडान सोलंकियान , राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया गांव, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांभरिया व राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़ा कीटियान व मीणों का बेरा का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।            पीईईओ कोट सोलंकियान विष्णु दत्त टाक ने बताया कि एसीबीईओ  माली  सुबह 7.30बजे विद्यालय पहुंचे तथा प्रार्थना सभा का अवलोकन किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को विश्व पुस्तक दिवस व पुस्तकों के महत्व की जानकारी दी तथा पुस्तकों को सच्चा मित्र बताते हुए अधिकाधिक पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात कक्षा 1से 8के विद्यार्थियों को पन्नाधाय बाल गोपाल योजनांतर्गत पाउडर दूध वितरण का निरीक्षण किया तत्पश्चात कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का  अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ की बैठक लेकर  प्रवेशोत्सव व निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। संस्था प्रधान विष्णु दत्त टाक ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए  गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।

इस अवसर पर लोकेश कुमार मीना,हरीश गजराज,सरोज कुमारी, प्रकाश चंद मीना, लीलाधर, मुकेश, विमला कुमारी, पूनाराम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । तत्पश्चात माली ने राजकीय  उच्च प्राथमिक विद्यालय  सांभरिया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़ा कीटियान, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा देवडान सोलंकियान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मीणो का बेरा व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया गांव का भी औचक निरीक्षण कर  शिक्षक उपस्थिति व विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक स्तर को जांचा  तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान  भंवर सिंह मांगीलाल सुथार, डूंगाराम जाट व राम सिंह यादव सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Previous Post

रानी: 93 किलो वजन की प्रसूता की सफल नॉर्मल डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

Next Post

अधूरा पडा बाली पिंडवाड़ा मेगा हाइवे कार्य-अब होगा पूरा, जमीन मालिको से प्रसासक ने बनाई सहमती,चामुंडेरी से नानां के बीच कार्य हुआ शुरू

Next Post
अधूरा पडा बाली पिंडवाड़ा मेगा हाइवे कार्य-अब होगा पूरा, जमीन मालिको से प्रसासक ने बनाई सहमती,चामुंडेरी से नानां के बीच कार्य हुआ शुरू

अधूरा पडा बाली पिंडवाड़ा मेगा हाइवे कार्य-अब होगा पूरा, जमीन मालिको से प्रसासक ने बनाई सहमती,चामुंडेरी से नानां के बीच कार्य हुआ शुरू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page