• April 21, 2026

बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति को फालना सामाजिक संगठन ने पक्षियों के दाने-पानी के लिए परिंडे उपलब्ध कराए

PALI SIROHI ONLINE

बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति कार्यालय बाली में सामाजिक संगठन फालना के द्वारा पक्षियों के दाने-पानी के लिए 30 परिंडो उपलब्ध कराए गए

कार्यालय में एक सादा समारोह रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री महेंद्र सिंह जी राजपुरोहित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बाली तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में   फालना सामाजिक संगठन के पदाधिकारी अनंत नारायण सिंह अमित मेहता व मोहित मेहता उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली मोहम्मद अय्यूब खान जई  ने की

इस पर सभी अतिथियों का साफा माला पहनकर स्वागत किया गया अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बाली श्री महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने पक्षियों के दाने-पानी के लिए परिंडो वितरण का कार्यक्रम पर सामाजिक संगठन फालना को धन्यवाद दिया

तथा सभी से निवेदन किया गया कि समय-समय पर इन परिंडो में पानी दाने की व्यवस्था देखते रहे साथ ही परिंडो की साफ सफाई का भी ध्यान रखें ज्यादा समय तक पानी इसमें पड़ा नहीं रहे अमित मेहता अनंत नारायण सिंह सामाजिक संगठन पदाधिकारी फालना ने भी वरिष्ठ नागरिक शिक्षा समिति बाली को हर संभव सहयोग देने की बात कही श्री ज़ई ने इस अवसर अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बाली से वरिष्ठ नागरिक भवन के आगे जहां खराब अग्नि शमक रखी हुई हे  वह जमीन भी वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली को देने का निवेदन किया क्योंकि वरिष्ठ नागरिक शिक्षा समिति के सदस्यों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है तथा वर्तमान भवन छोटा पड़ रहा है

इस पर अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बाली ने पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया परिंडे वितरण समारोह को अनंत नारायण सिंह अमित मेहता मूल सिंह राजपुरोहित लकमाराम परमार ने भी संबोधित किया समारोह के पश्चात वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति कार्यालय के बाहर पक्षियों की लिए अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बाली के हाथों एक परिंडा लगवाया गया तथा वहां जो भी सदस्य उपस्थित थे उन्हें भी पक्षियों के लिए परिंडे वितरण किए गए  सभी  से निवेदन किया गया

जहां भी आप परिंडे पक्षियों के लिए लगाए पूरी जिम्मेदारी के साथ लगाए दाने-पानी की व्यवस्था व साफ सफाई का भी ध्यान रखें  समारोह मेंभंवरलाल विश्वकर्मा सुरेश कुमार बबलू भाई प्रमोद सिंह मोहम्मद आरिफ डूंगाराम  चौधरी रफीक भाई समाजसेवी  रमेश प्रजापत  उपस्थित थे अंत मेंसचिव मूल सिंह राजपुरोहित ने इस कार्यक्रम में पधारने पर सभी का आभार पर धन्यवाद व्यक्त किया समारोह का संचालन सचिव मूल सिंह राजपुरोहित ने किया

You cannot copy content of this page