• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

16 मई से 14 जून तक मकानों की गणना, गांव-गांव और गली-गली पहुंचेंगे प्रगणक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 21, 2026
in Local
0
16 मई से 14 जून तक मकानों की गणना, गांव-गांव और गली-गली पहुंचेंगे प्रगणक

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

जनगणना-2027- 16 मई से 14 जून तक मकानों की गणना, गांव-गांव और गली-गली पहुंचेंगे प्रगणक
पाली, 21 अप्रैल। जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के तहत कलेक्ट्रेट सभागार पाली में आयोजित तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर जिला कलक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने जनगणना कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसे निर्धारित मानकों के अनुरूप कुशलतापूर्वक एवं सक्रिय सहभागिता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि “हमारी जनगणना, हमारा विकास है” और सही जानकारी आने वाले कई वर्षों की दिशा तय करती है। साथ ही वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में आमजन द्वारा स्वगणना 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक की जाएगी। इसके बाद 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर 30 दिनों की अवधि में मकान सूचीकरण का कार्य करेंगे।

जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह ने बताया कि जनगणना 2027 पूर्णतः डिजिटल होगी। प्रगणक मोबाइल एप के माध्यम से जानकारी एकत्रित करेंगे।

राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स दिनेश रैगर (जनगणना निदेशालय, जयपुर) एवं तुलसीराम (प्रधानाचार्य, रा.उ.मा.वि. राणा) ने प्रशिक्षण के दौरान 30 फील्ड ट्रेनर्स को मोबाइल एप HLO के उपयोग और जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इन प्रश्नों में मकान की बनावट, परिवार एवं मुखिया की जानकारी, तथा उपलब्ध सुविधाएं व संसाधनों से जुड़े बिंदु शामिल हैं।

उप निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग पाली ललिता कुमारी शर्मा ने बताया कि जिले में 54 फील्ड ट्रेनर, 460 सुपरवाइजर और 2731 प्रगणक इस कार्य में लगाए जाएंगे, जो डिजिटल माध्यम से घर-घर जाकर मकान सूचीकरण करेंगे। पूरी जनगणना प्रक्रिया CMMS पोर्टल के माध्यम से संचालित एवं मॉनिटर की जाएगी।

उप जिला जनगणना अधिकारी राजेन्द्र कुमार टांक ने बताया कि जिले को 18 चार्ज एरिया में विभाजित किया गया है, जिसमें 8 ग्रामीण और 10 नगरीय क्षेत्र शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में संबंधित चार्ज अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जनगणना कार्य संपन्न कराया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौराण जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, राज्य स्तरीय जनगणना निदेशालय, जयपुर के मास्टर ट्रेनर दिनेश रैगर, प्रधानाचार्य, रा.उ.मा.वि. राणा के मास्टर ट्रेनर तुलसीराम, उप जिला जनगणना अधिकारी राजेन्द्र कुमार टांक, एवं सांख्यिकी विभाग पाली के सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रकाश डाबी उपस्थित रहें।

Previous Post

बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति को फालना सामाजिक संगठन ने पक्षियों के दाने-पानी के लिए परिंडे उपलब्ध कराए

Next Post

जीवद कला में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

Next Post

जीवद कला में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page