• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

CM भजनलाल शर्मा 22 को जारी करेंगे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किश्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 21, 2026
in Local
0
CM भजनलाल शर्मा 22 को जारी करेंगे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किश्त

PALI SIROHI ONLINE

*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 22 अप्रेल को जारी करेंगे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किश्त,*
*राज्य के 66 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में अंतरित होगी 665 करोड़ से अधिक की राशि,*
*ओसियां, जोधपुर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह*

जयपुर, 21 अप्रेल। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने बताया कि राज्य के 66 लाख से अधिक किसानों को बुधवार को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किस्त के रूप में 665 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जोधपुर के ओसियां में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा योजना की किस्त जारी करेंगे।

श्री दक ने बताया कि इस अवसर पर जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर भी कृषि विभाग के समन्वय से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में कृषकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक 5 किश्तों के माध्यम से प्रदेश के 71 लाख से अधिक किसान परिवारों को 2726 करोड़ रुपये से अधिक की धन राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जा चुकी है। साथ ही, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में 6 किस्तों में  9583 करोड़ रुपये हस्तान्तरित किए गए है।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू कर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के समस्त पात्र किसानों को तीन समान किस्तों में 3000 रुपये की अतिरिक्त राशि दी जा रही है। राज्य में अब योजना के पात्र किसानों को 9000 रुपये प्रति वर्ष सम्मान निधि के रूप में मिल रहे

Previous Post

सिंदरू के युवक ने 7 लोगों के विरुद्ध समाज से बहिष्कृत करने का मामला करवाया दर्ज, सांडेराव पुलिस ने जांच शुरू की

Next Post

बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति को फालना सामाजिक संगठन ने पक्षियों के दाने-पानी के लिए परिंडे उपलब्ध कराए

Next Post

बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति को फालना सामाजिक संगठन ने पक्षियों के दाने-पानी के लिए परिंडे उपलब्ध कराए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page