PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र स्थित आमलिया ग्राम पंचायत के कागदड़ा गांव में एक दुर्घटना में टीपू देवी की मौत के बाद उनके परिवार को 10 लाख रुपए की बीमा राशि का क्लेम मिला है। यह राशि पाली सेंटर कोऑपरेटिव बैंक द्वारा मृतका के पति तलसाराम मीणा को प्रदान की गई।
बैंक के शाखा प्रबंधक अतुल पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार देवासी और एक ऋण पर्यवेक्षक ने मिलकर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए का चेक सौंपा। तलसाराम मीणा, जो वरदाराम मीणा के पुत्र हैं, कागदड़ा गांव के ही निवासी हैं।
गौतम ऋषि मीणा समाज ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष रतनलाल मीणा आमलीया, बीजेपी अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा, उपाध्यक्ष श्रवण देवासी, प्रसासक केसाराम गरासिया, गोमाराम पूर्व सरपँच, भोलाराम पूर्व उप सरपंच, मोहनलाल मेघवाल व्यवस्थापक राजेन्द्र देवासी ने बताया कि मृतका टीपू देवी ने ग्राम सेवा सहकारी समिति से कृषि ऋण लिया हुआ था। इस कृषि ऋण के साथ दुर्घटना बीमा भी जुड़ा हुआ था, जिसके तहत यह बीमा राशि देय हुई।
इन जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं के प्रयासों से यह बीमा क्लेम पीड़ित परिवार को मिल पाया। इस सहायता से परिवार को इस मुश्किल घड़ी में संबल मिलेगा। ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों ने विधायक राणावत का जताया आभार


