• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ MSP खरीद केंद्र पर व्यवस्थाएं उत्कृष्ट, मंडल प्रबंधक अजमेर ने किया औचक निरीक्षण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 21, 2026
in Local
0
तखतगढ़ MSP खरीद केंद्र पर व्यवस्थाएं उत्कृष्ट, मंडल प्रबंधक अजमेर ने किया औचक निरीक्षण

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ MSP खरीद केंद्र पर व्यवस्थाएं उत्कृष्ट, मंडल प्रबंधक अजमेर ने किया औचक निरीक्षण

किसानों ने जताया संतोष, 10.64 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका

भारतीय खाद्य निगम, अजमेर मंडल कार्यालय के मंडल प्रबंधक राकेश कुमार ने गुरुवार को पाली जिले के तखतगढ़ MSP खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भारतीय खाद्य निगम के नोडल अधिकारी,पाली के सलविंदर कुमार भी उपस्थित रहे।


इस दौरान अधिकारियों ने केंद्र पर संचालित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। खाद्यान्न की तुलाई व्यवस्था,किसानों हेतु उपलब्ध सुविधाएं,बारदाना व्यवस्था तथा खाद्यान्न की गुणवत्ता की विस्तार से जांच की गई। निरीक्षण में खरीदा गया संपूर्ण खाद्यान्न भारत सरकार द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाया गया। मंडल प्रबंधक द्वारा केंद्र पर उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर खरीद प्रक्रिया, भुगतान व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। किसानों ने खरीद केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए भारतीय खाद्य निगम की पारदर्शी एवं व्यवस्थित खरीद प्रक्रिया की सराहना की।उल्लेखनीय है कि तखतगढ़ केंद्र इस वर्ष द्वितीय बार संचालित किया गया है तथा केंद्र पर किसानों का लगातार भारी जमावड़ा बना हुआ है। MSP योजना के प्रति किसानों का बढ़ता विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इस वर्ष अब तक कुल 543 कृषकों से सफलतापूर्वक खाद्यान्न की खरीद की जा चुकी है।

जहा आज तक केंद्र पर कुल 1212 किसानों द्वारा 15015 मीट्रिक टन खाद्यान्न हेतु पंजीयन करवाया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 3894 मीट्रिक टन खाद्यान्न की खरीद पूर्ण की जा चुकी है। किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करते हुए भारतीय खाद्य निगम द्वारा अब तक कुल ₹10,64,94,062 की राशि सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त खरीदे गए खाद्यान्न का उठाव कार्य भी तीव्र गति से जारी है तथा कुल खरीदे गए खाद्यान्न में से लगभग 3800 मीट्रिक टन खाद्यान्न विभिन्न भंडार गृहों तक सुरक्षित रूप से पहुंचाया जा चुका है। मंडल प्रबंधक राकेश कुमार ने केंद्र पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को खरीद कार्य पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा किसानों को अधिकतम सुविधा उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया।

Previous Post

कागदडा के पीड़ित परिवार को मिला 10 लाख का चेक, जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों ने जताया बाली विधायक का आभार

Next Post

रेवदर : पत्नी के चरित्र पर था शक, सुनसान जंगल में ले जाकर कर दी हत्या,ऐसे खुला राज

Next Post

रेवदर : पत्नी के चरित्र पर था शक, सुनसान जंगल में ले जाकर कर दी हत्या,ऐसे खुला राज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page