• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली-आओ गांव चले अभियान के तहत श्री सेसली बोयापूनम ग्रुप मुंबई ने जिला चिकित्सालय बाली को दी महत्वपूर्ण सौगात

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 31, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली-आओ गांव चले अभियान के तहत श्री सेसली बोयापूनम ग्रुप मुंबई ने जिला चिकित्सालय बाली को दी महत्वपूर्ण सौगात

जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देशन एवं प्रेरणा से संचालित “आओ गांव चले” अभियान के अंतर्गत जिले के भामाशाहों को ग्रामीण विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों में सहभागिता हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज श्री सेसली  बोयापूनम ग्रुप, मुंबई की एक बैठक पूनम ग्रुप के अध्यक्ष श्रीपाल बाफना के निवास स्थान पर आयोजित की गई।

बैठक में पूनम ग्रुप के समस्त सदस्यों के साथ वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, बाली के अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब ज़ई एवं जिला चिकित्सालय बाली के प्रभारी पीएमओ डॉ. भरत टेलर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मोहम्मद अय्यूब ज़ई ने पूनम ग्रुप द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजहित में पूनम ग्रुप की सेवाएं वास्तव में प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय हैं।

बैठक के दौरान ज़ई ने जिला चिकित्सालय बाली के लेबर रूम में 80 लीटर क्षमता का वाटर कूलर लगाने तथा मरीजों के बैठने हेतु बेंचों की आवश्यकता से अवगत कराया। इस पर वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की प्रेरणा से ।  पूनम ग्रुप के सचिव दिलीपभाई धोका ने 36,000 रुपये मूल्य का 80 लीटर क्षमता का वाटर कूलर लेबर रूम में श्रीमती जयंतीबेन संघवी, सज्जनराज जी एवं जीवराज धोका (बाली) की स्मृति में स्थापित कराने की घोषणा की। साथी पूनम ग्रुप के अध्यक्ष श्रीपाल बाफना नेशीघ्र हीआवश्यकता  अनुसार बेंच
दिलवाने का आश्वासन दिया

इन घोषणाओं पर जिला चिकित्सालय बाली के प्रभारी पीएमओ डॉ. भरत टेलर एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली के अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब ज़ई ने पूनम ग्रुप के अध्यक्ष श्रीपाल बाफना व सचिव दिलीप धोका  का माल्यार्पण कर सम्मान किया।

अपने संबोधन में डॉ. भरत टेलर ने पूनम ग्रुप के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवियों एवं भामाशाहों के सहयोग से चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने जिला चिकित्सालय में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य में भी पूनम ग्रुप द्वारा दिए गए विकास संबंधी सुझावों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

पूनम ग्रुप के अध्यक्ष श्रीपाल बाफना ने अपने उद्बोधन में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली एवं जिला चिकित्सालय बाली को भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज एवं मानव सेवा के कार्यों में पूनम ग्रुप सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

अंत में पूनम ग्रुप के सचिव दिलीप धोका ने डॉ. भरत टेलर, मोहम्मद अय्यूब ज़ई तथा उपस्थित सभी सदस्यों का बैठक में सहभागिता हेतु हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

बैठक में श्रीपाल बाफना, दिलीप धोका, संजय सेठ, राजीव पुनमिया, बाबूलाल चोपड़ा, विपुल बागरेचा, भरत राठौड़, देवेंद्र परमार, जितेंद्र सज्जन, नितेश धोका, चेतन तथा मनोहरलाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Previous Post

आउवा-काली घाटी में सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में मां-बेटा गंभीर घायल, दोनों वाहन खाई में गिरे

Next Post

अखिल मेघवाल विकास संस्थान राजस्थान शाखा बाली की बैठक बारवा में हुई आयोजित

Next Post

अखिल मेघवाल विकास संस्थान राजस्थान शाखा बाली की बैठक बारवा में हुई आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page