• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आउवा-काली घाटी में सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में मां-बेटा गंभीर घायल, दोनों वाहन खाई में गिरे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 31, 2026
in Local
0
आउवा-काली घाटी में सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में मां-बेटा गंभीर घायल, दोनों वाहन खाई में गिरे

PALI SIROHI ONLINE

आऊवा-आऊवा के पास करमाल चौराहा और कामली घाट के बीच काली घाटी में  अलसुबह एक सड़क दुर्घटना में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर सिरियारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। यह हादसा एक पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर से हुआ, जिसके बाद दोनों वाहन खाई में गिर गए।

सिरियारी थाना एएसआई नर्सिंगलाल ने बताया कि डायलाना निवासी अशोक कुमार माली अपनी मां कमला देवी के साथ पिकअप से देवगढ़ सब्जी मंडी जा रहे थे। वे खिंवाड़ा में अपनी सब्जी की दुकान के लिए सब्जियां खरीदने जा रहे थे। काली घाटी में सामने से गलत दिशा में आ रहे एक ट्रक ने संतुलन खो दिया और पिकअप से टकरा गया। आमने-सामने की इस भिड़ंत के कारण दोनों वाहन खाई में जा गिरे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अंधेरा होने के कारण यह हादसा हुआ।

हादसे में पिकअप चालक 30 वर्षीय अशोक कुमार माली (पुत्र दरगाराम माली) और 45 वर्षीय कमला देवी (पत्नी दरगाराम माली) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले भीम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय काली घाटी से गुजर रहे एक अन्य वाहन चालक ने मां-बेटे को पिकअप से बाहर निकाला। उन्होंने अपने निजी वाहन से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Previous Post

मारवाड गोडवाड मे तेज रफ्तार आंधी तुफान नै मचाया तांडव,वषोॅ पुराने पेड, टीन शेड एव विधुत पोल गिरने से रात भर अंधेरे मे डूबे लोग

Next Post

बाली-आओ गांव चले अभियान के तहत श्री सेसली बोयापूनम ग्रुप मुंबई ने जिला चिकित्सालय बाली को दी महत्वपूर्ण सौगात

Next Post

बाली-आओ गांव चले अभियान के तहत श्री सेसली बोयापूनम ग्रुप मुंबई ने जिला चिकित्सालय बाली को दी महत्वपूर्ण सौगात

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page