• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अखिल मेघवाल विकास संस्थान राजस्थान शाखा बाली की बैठक बारवा में हुई आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 31, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली।  अखिल मेघवाल विकास संस्थान राजस्थान शाखा बाली की कार्यकारिणी,भामाशाह एवं प्रबुद्ध जनों की मीटिंग रामदेव जी मंदिर लक्ष्मीनारायण धाम बारवा / करवना में रखी गई जिसमें पूर्व सूचना अनुसार शाखा  संस्था के अध्यक्ष डावा राम भटनागर की मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन किया गया 2 मिनट का मोन रखकर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण व उपस्थित सभी ने पुष्प अर्पित किए।

आगामी चुनाव की तारीख के बारे में विचार विमर्श व गहन चर्चा की गई जिसमें जब तक नई कार्यकारिणी नहीं बनाई जाती तब तक कार्यवाहक अध्यक्ष केसाराम  राठौड़ लुंदाड़ा को मनोनीत किया गया। संस्था द्वारा स्वर्गीय डावा राम भटनागर के सानिध्य में खरीदी गई जमीन के कार्य प्रगति पर चर्चा की गई।

अध्यक्ष भाषण में केसाराम राठौड़ ने बताया की स्वर्गीय डावा राम भटनागर के सपनों को हम सभी को मिलकर पूरा करना होगा और जिस तरह से विगत वर्षों में सभी मिलजुल कर अध्यक्ष के साथ खड़े थे इस तरह सभी मिलकर नए चुनाव नहीं होते हैं तब तक मेरे को भी आपका सहयोग मिलता रहे।मैं मेरी कोशिश से समाज के हित में कार्य कार्य पूर्ण विश्वास के साथ करने की कोशिश करूंगा। मीटिंग समाप्ति पश्चात् सभी लोग डावाराम के घर पहुंचे और उनके परिवार को सांत्वना दी।

भविष्य में संस्था आपके परिवार के साथ है यह आश्वासन दिया। उनके सुपुत्र ने उनके पिताजी के रहे अधूरे कार्यों को पूरा करने का आश्वासन दिया और भविष्य में संस्था के साथ जुड़े रहने की भी इच्छा जताई।

आज की इस मीटिंग में नाथाराम परमार, नेमाराम माधव,सकाराम भाटी,मोतीलाल  बावल मोहनलाल परमार,लखमा राम मोबारसा, मोहनलाल बावल,हंसाराम भाटी, मोहनलाल परिहार,रूपाराम परिहार,केसाराम राठौड़ लूनावा, प्रभु राम जीवदा,जवाना राम परमार, जयंतीलाल सोलंकी,कलाराम सादलवा, मोहनलाल माधव, भोमाराम बावल,मदनलाल पारगी ,ओटाराम परिहार,प्रताप माथुर,बाबूलाल बावल, दुदाराम, हरजी राम बावल,वागाराम मादोकी उपस्थित रहे।

Previous Post

बाली-आओ गांव चले अभियान के तहत श्री सेसली बोयापूनम ग्रुप मुंबई ने जिला चिकित्सालय बाली को दी महत्वपूर्ण सौगात

Next Post

चामुंडेरी रामदेव जी मन्दिर पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई

Next Post
चामुंडेरी रामदेव जी मन्दिर पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई

चामुंडेरी रामदेव जी मन्दिर पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page