• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

झूलते तारों के चपेट मे आने से भैंस की मौतःजमीन से करीब 4 से 5 फीट नीचे झूल रहे, पशुपालक ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 25, 2026
in Local
0
झूलते तारों के चपेट मे आने से भैंस की मौतःजमीन से करीब 4 से 5 फीट नीचे झूल रहे, पशुपालक ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

PALI SIROHI ONLINE

बागौड़ा (जालोर)-बागोड़ा क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण दुधारू भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। खेत से गुजर रही बिजली लाइन के झूलते तारों की चपेट में आने से यह हादसा हुआ, जिससे पशुपालक को एक लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।जिस खेत में यह घटना हुई, वहां बिजली के तार जमीन से करीब 4 से 5 फीट नीचे झूल रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पहले भी विभाग को इन झूलते तारों के बारे में सूचित किया था, लेकिन उनकी अनदेखी की गई और तारों को ठीक नहीं किया गया। इसी दौरान खेत में चर रही भैंस इन तारों की चपेट में आ गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर बागोड़ा थाना से एएसआई नरसाराम, सरपंच प्रतिनिधि मदनसिंह और पटवारी किशनलाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित पशुपालक गुलाब सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी भैंस की मौत से हुए भारी आर्थिक नुकसान का हवाला देते हुए प्रशासन से उचित कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

वहीं, डिस्कॉम के सहायक अभियंता (एईएन) गीगाराम ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग के कार्मिकों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की रिपोर्ट तैयार कर आगे भेजी जाएगी और यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

बागोड़ा-सेवड़ी में युवक का शव फंदे से लटका मिलाः शव कई दिन पुराना, पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

Next Post

सांचौर-युवक का दिनदहाड़े अपहरणः सुनसान जगह पर ले जाकर की बेरहमी से मारपीट, पांचों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटीं

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page