• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बागोड़ा-सेवड़ी में युवक का शव फंदे से लटका मिलाः शव कई दिन पुराना, पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 25, 2026
in Local
0
बागोड़ा-सेवड़ी में युवक का शव फंदे से लटका मिलाः शव कई दिन पुराना, पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

PALI SIROHI ONLINE

बागौड़ा-बागोड़ा उपखंड क्षेत्र के सेवड़ी गांव में एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। यह शव शराब ठेके के पास मिला, जिसकी सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने शव को फंदे से नीचे उतारा। बताया गया है कि शव कई दिन पुराना होने के कारण मौके पर तेज बदबू फैल रही थी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान प्रकाशचंद (22) पुत्र पप्पुराम, निवासी तालमियार, पुलिस थाना रामसर (जिला बाड़मेर) के रूप में हुई है। प्रकाशचंद गोलिया पुनासा (करड़ा क्षेत्र) में ठेकेदारी के साथ राज मिस्त्री का काम करता था।

मृतक के पिता ने इससे पहले भीनमाल थाने में प्रकाशचंद की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बागोड़ा के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है।

Previous Post

स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड: तार से फंदाबनाकर पंखे से लटका; एक महीने पहले ही पंजाब से आया था

Next Post

झूलते तारों के चपेट मे आने से भैंस की मौतःजमीन से करीब 4 से 5 फीट नीचे झूल रहे, पशुपालक ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page