• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांचौर-युवक का दिनदहाड़े अपहरणः सुनसान जगह पर ले जाकर की बेरहमी से मारपीट, पांचों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटीं

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 25, 2026
in Local
0
सांचौर-युवक का दिनदहाड़े अपहरणः सुनसान जगह पर ले जाकर की बेरहमी से मारपीट, पांचों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटीं

PALI SIROHI ONLINE

सांचौर-सांचौर शहर में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक के अपहरण और मारपीट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

धमाणा निवासी गुमानसिंह राजपूत ने सांचौर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार राव मार्केट क्षेत्र से आई20 कार में सवार विक्रम सिंह राव, भंवर सिंह सुराणा, नरपत सिंह राव, आरिफ खान और लक्ष्मी स्वामी डीडवाना ने उसे जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया।

सुनसान जगह पर ले जाकर की बेरहमी से मारपीट

पीड़ित के अनुसार आरोपी उसे शहर से बाहर एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। बाद में आरोपियों ने परिजनों को फोन कर पैसे की मांग भी की।

पुराने विवाद को बताया घटना की वजह

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि यह विवाद अवैध शराब तस्करी से जुड़े पुराने मामले को लेकर हुआ है। सूत्रों के अनुसार कुछ महीने पहले गुजरात में अज्ञात बदमाशों ने उससे शराब से भरी एक गाड़ी लूट ली थी। आरोपियों द्वारा उस गाड़ी और शराब की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले भी युवक को अपहरण की धमकी दी थी। घटना की सूचना मिलते ही सांचौर पुलिस सक्रिय हो गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी युवक को छोड़कर फरार हो गए।

पांचों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटीं

पुलिस ने मामले में पांचों संदिग्धों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Previous Post

झूलते तारों के चपेट मे आने से भैंस की मौतःजमीन से करीब 4 से 5 फीट नीचे झूल रहे, पशुपालक ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

Next Post

सुमेरपूर मंडी में किराणा घी तेल सामान भाव पढे

Next Post
सुमेरपूर मंडी में किराणा घी तेल सामान भाव पढे

सुमेरपूर मंडी में किराणा घी तेल सामान भाव पढे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page