
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही | अनादरा के निकट सियाकरा में दो पक्षों में मारपीट की क्रॉस कंपलेन हुई। एक युवक के चोट लगने से गंभीर घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि मोडाराम रेबारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका मकान रेबारी वास में है। दोपहर में सामाजिक कार्यक्रम में आया तो पता चला घर का दरवाजा खुला है। देखा तो शैतानसिंह व उसके दो साथी भाग रहे थे। शैतानसिंह भागते समय गिर गया जिससे उसके मुंह से खून निकलने लगा। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में दो साथियों दिनेश जोगी व एक अन्य का नाम बताया। घर में देखा तो तिजोरी का ताला टूटा था। उसमें से सोने का फूल 3 तोला, मंगलसूत्र 2 तोला, चैन 1.5 तोला, मुरकी 2 जोड़ी 2 तोला, झुमका 1 तोला, चांदी का कंदोरा 40 तोला, कांची बर्तन 50 नग और 20 हजार नकद गायब थे।
जेवरात भाई चोपा राम के थे, जो गोवा में दुकान चलाते हैं। उसने बताया कि शैतानसिंह ने उसकी भाभी को दो दिन पहले नारणाराम के साथ मिलकर घर में चोरी की धमकी दी थी। दूसरी ओर खेतसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शैतानसिंह को घर से उठाकर लेजाकर मोडाराम ने उसके साथ मारपीट की। जब वे मोडाराम के घर पहुंचे तो शैतानसिंह को लाठियों से मार रहे थे। पुलिस पहुंची और शैतान सिंह को अनादरा अस्पताल लाया गया। वहां से सिरोही रेफर कर दिया


