• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

वीरमपुरा ठाकुर अजीत भानु सिंह राणावत हुए पंचतत्व में विलीन, विधायक राणावत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

वीरमपुरा ठाकुर अजीत भानु सिंह राणावत हुए पंचतत्व में विलीन, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने दी श्रद्धांजलि

बाली उपखण्ड के वीरमपुरा के ठाकुर अजीत भानु सिंह राणावत के निधन के बाद रविवार को उनका अंतिम संस्कार श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, समाजबंधु, ग्रामीण एवं शुभचिंतक शामिल हुए। शोकपूर्ण माहौल के बीच सभी ने दिवंगत आत्मा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

अंतिम संस्कार के दौरान क्षेत्र में शोक की लहर देखी गई। इस अवसर पर बाली विधायक Pushpendra Singh Ranawat व गलथनी ठाकुर जयेंद्र सिंह गलथनी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उन्होंने दिवंगत ठाकुर अजीत भानु सिंह राणावत को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

अंतिम संस्कार की सभी धार्मिक परंपराओं का विधिवत निर्वहन किया गया, जिसके बाद दिवंगत को पंचतत्व में विलीन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाली विधायक बीजापुर  ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने ठाकुर अजीत भानु सिंह राणावत के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके व्यक्तित्व एवं योगदान को स्मरण किया। अंत में सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Previous Post

रानी की जनसमस्याओं को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से की मुलाकात, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

Next Post

तखतगढ-असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के पाली जिला अध्यक्ष बने संगीत सिंह राणावत, का हुआ स्वागत

Next Post
तखतगढ-असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के पाली जिला अध्यक्ष बने संगीत सिंह राणावत, का हुआ स्वागत

तखतगढ-असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के पाली जिला अध्यक्ष बने संगीत सिंह राणावत, का हुआ स्वागत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page