• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी की जनसमस्याओं को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से की मुलाकात, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

रानी की जनसमस्याओं को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से की मुलाकात, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर हुई चर्चा
नगराज वैष्णव

रानी। नगर की विभिन्न जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों को गति देने की मांग को लेकर भाजपा मंडल रानी अध्यक्ष हरिश गहलोत ने राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान रानी क्षेत्र में पेयजल, सड़क, रोडवेज ,रेल सुविधाओं तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र निस्तारण की मांग रखी गई। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी समस्याओं पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता डालचंद मेवाड़ा, दिनेश जैन एवं जयंतीलाल वैष्णव, सोशल मीडिया संयोजक एडवोकेट मनीष बंजारा, भाजपा सदस्य राघव प्रसाद पांडे, गोविंद परमार एवं ईश्वर सिंह राजपुरोहित भी उपस्थित रहे।

Previous Post

रानी में चतुः सम्प्रदाय वैष्णव समाज के बड़ा फूलमंडल की बैठक आयोजित

Next Post

वीरमपुरा ठाकुर अजीत भानु सिंह राणावत हुए पंचतत्व में विलीन, विधायक राणावत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

Next Post

वीरमपुरा ठाकुर अजीत भानु सिंह राणावत हुए पंचतत्व में विलीन, विधायक राणावत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page