PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के पाली जिला अध्यक्ष बने संगीत सिंह राणावत, का हुआ स्वागत
तखतगढ 14 जून(खीमाराम मेवाडा) अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) ने संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के तहत नई नियुक्तियों की घोषणा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज एवं राष्ट्रीय समन्वयक प्रमोद गांधी की ओर से जारी नियुक्ति आदेश में पाली जिले के लिए संगीत सिंह राणावत को कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रविवार को राणावत के पालड़ीजोड़ गांव पहुंचने पर कांग्रेस के सुमेरपुर विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने माला व साफा पहनाकर उनका बहुमान किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, गलथनी के पूर्व उपसरपंच मानसिंह रामनगर, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष शैतान कुमार, अश्वप्रेमी परबत सिंह सलोदरिया, करण भारती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि राणावत लंबे समय से सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के मुद्दों से जुड़े रहे हैं। संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उससे श्रमिकों एवं असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की आवाज को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन जिले में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राणावत ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। असंगठित क्षेत्र के कामगारों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व व कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंंकर मेवाड़ा आभार जताते हुए कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।


