
PALI SIROHI ONLINE
80 लाख की लागत से रोडला-भूति-कवलां सडक निर्माण कार्य का विधायक राजपुरोहित ने किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास :-
महंत हरिपुरी महाराज मंडल अध्यक्ष सहित अतिथिय रहे मौजूद
तखतगढ 30 मई;(खीमाराम मेवाडा) आहोर विधानसभा क्षेत्र के नव स्वीकृत रोडला-भूति-कवलां सडक निर्माण कार्य (स्वीकृत राशि :-80लाख) डामरीकरण सडक निर्माण कार्य का हेमशाही जागीर मंठ कवलां के मंठाधीश महंत हरिपुरीजी महाराज के सानिध्य एव विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा चान्दराई मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी, पंचायत समिति सदस्य सजनादेवी देवासी, भूति प्रशासक जशोदा देवासी, पुर्व मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव,प्रशासक हुकमसिंह राठौड़,मंडल उपाध्यक्ष भीखाराम वावदरा,माधोसिंह नारवणा,भंवरसिंह कवलां,शिवलाल घाँची पादरली,महामंत्री खेतसिंह राजपुरोहित,शैतान सिंह आकोरापादर, मंगलसिंह भाटी,खेताराम कुमावत कवराडा, रामसिंह पांचोटा, रामदेवसिंह कवलां,पप्पुसिंह दहिया,रावाराम माली कवलां,भंवरसिंह,सुरेंद्रसिंह देवडा कवलां,,रामाराम बडवाल,रवि माली, अशोक जोकरवाल, रमेश आदिवाल, दिनेश माली,भीमाराम भूति,मंजू देवी सहित अतिथियों की मौजूदगी में भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। वही विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने संबोधित करते हुए कहां कि रोडला-भूति-कवलां सडक मार्ग जो 5.5मीटर चौडाई में बनाया जाएगा जिससे आवागमन में सुविधा मिलेगी वही क्षेत्रवासियों के लिए अपील करते हुए कहाँ कि सभी दुपहिया वाहन चालक हेलमेट को उपयोग आवश्यक रूप से करें जिससे सुरक्षित यात्रा तय हो सके। वही विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने गर्ग समाज की प्रतिभावान बेटी निलम गर्ग भूति को विज्ञानं वर्ग में बारहवीं में 94 प्रतिशत अंक अर्जित करने पर विधायक राजपुरोहित एवं मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी, महंत हरिपुरीजी महाराज ने प्रतिभाशाली बेटी को सम्मानित किया।वही बेटी शिक्षा के माध्यम से बेटी पढाओं का आह्वान किया।वही इस मौके पीडब्ल्यूडी विभाग के AEN कैलाश जीनगर, ठेकेदार जोगसिंह सहित विभागीय कार्मिक एवं ग्रामीण एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।


