
PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर जिले के आहोर में सरकारी हॉस्पिटल के ड्रेसिंग रूम का प्लास्टर गिरने से तीन महिला घायल हो गई। दो महिलाओं का आहोर हॉस्पिटल में ही इलाज चल रहा है, जबकि एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
तबीयत खराब होने पर तीनों महिला गुरुवार को इलाज कराने आरोह के सरकारी हॉस्पिटल आई थी। डॉक्टर से चेकअप के बाद इंजेक्शन लगवाने के लिए ड्रेसिंग रूम में खड़ी थी। इस दौरान अचानक ड्रेसिंग रूम की छत का प्लास्टर महिलाओं के ऊपर आकर गिरा। जिससे तीनों के सिर में चोट लगी। तीन में से दो महिलाओं का आहोर के ही हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जबकि एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।
महिलाओं के ऊपर प्लास्टर गिरने के बाद उन्हें वहां खड़े लोग और हॉस्पिटल स्टाफ ने संभाला। जिसके बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां से एक को (आशा देवी) गंभीर हालत में रेफर कर दिया।। वहीं पिंकी देवी और उर्मिला का आहोर के ही हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद हॉस्पिटल प्रशासन ने अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी। जिसकी जांच की जा रही है।


