• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चामुंडेरी का बेटा रविन्द्र प्रताप सिंह ने अग्निवीर की ट्रेनिग की पूरी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 20, 2026
in Local
0
चामुंडेरी का बेटा रविन्द्र प्रताप सिंह ने अग्निवीर की ट्रेनिग की पूरी

PALI SIROHI ONLINE

चामुंडेरी के रविन्द्र प्रताप सिंह ने अग्निवीर प्रशिक्षण पूर्ण कर देश सेवा की ली शपथ

बाली उपखंड क्षेत्र के चामुंडेरी निवासी सुरेन्द्र सिंह उर्फ शेर सिंह पंवार चामुंडेरी के छोटे भाई रविन्द्र प्रताप सिंह पुत्र गुलाब सिंह पंवार, निवासी दांता माधु सिंहजी की पोल, ने भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती के तहत छह माह का कठोर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर देश सेवा की शपथ ली।

रविन्द्र प्रताप सिंह ने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए अग्निवीर आर्मी की ट्रेनिंग पूरी की। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर उन्होंने राष्ट्र की रक्षा एवं सेवा के लिए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

रविन्द्र प्रताप सिंह की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों तथा क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। उनके अग्निवीर बनने पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्र के युवाओं के लिए भी उनकी सफलता प्रेरणास्रोत बन रही है, जो देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होने का सपना देखते हैं।

रविन्द्र प्रताप सिंह की इस उपलब्धि पर चामुंडेरी एवं आसपास के क्षेत्र में गर्व का माहौल है तथा लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सैन्य जीवन की कामना की है।

Previous Post

सरुपगंज-पहले काफी दूर तक दौड़ाया, फिर सींग मारकर नीचे गिरायाः गोवंश ने बच्चे पर किया हमला, पैरों से कुचला, लोगों ने मासूम को बचाया

Next Post

आहोर में दो पक्षों में विवाद- बाजार बंद, निकाली रैली: सर्व समाज ने एसडीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग; दो गाड़ियों की टक्कर के बाद बढ़ा तनाव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page