आबुरोड-अज्ञात वृद्ध का शव मिलाः पुलिस शिनाख्त में जुटी, सड़क किनारे मांगता था भीख
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड के सदर थाना क्षेत्र गणका में सड़क किनारे अज्ञात वृद्ध का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
एएसआई विनोद लांबा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 70 साल है। वृद्ध के पास किसी प्रकार का पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस की प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक आसपास के इलाके में भीख मांगने का काम करता था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

