• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

माली समाज का 23वां वार्षिकोत्सव 30 से:आमंत्रण पत्रिका का विमोचन, सुंधा माता में होगा शिक्षा जागृति सम्मेलन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-सुंधामाता तलहटी पर स्थित माली समाज भवन में 23वां वार्षिकोत्सव एवं शिक्षा जागृति सम्मेलन 30 अप्रैल व एक मई को होगा। वार्षिकत्सव कार्यक्रम को लेकर सुंधा माता तलहटी माली समाज भवन मे आमंत्रण पत्रिका का विमोचन माली समाज सुंधा माता अध्यक्ष भंवरलाल सोलंकी के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारी को जिम्मेदारियां सौंपी गई। 30 अप्रैल शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें एक से बढ़कर एक कलाकार भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति देंगे। वही 1 अप्रैल को भामाशाहों का सम्मान एवं शिक्षा जागृति सम्मेलन का आयोजन होगा।

कार्यक्रम को लेकर पीले चावल निमंत्रण दिया जा रहे हैं। कार्यक्रम में राजस्थान गुजरात सहित विभिन्न क्षेत्रों से माली समाज के लोग भाग लेंगे। इस दौरान अध्यक्ष भंवरलाल सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष गलबाराम सुन्देशा, किशन, गणेशाराम, रणछोड़राम परिहार, पूर्व सरपंच सांवलाराम परिहार, भारताराम सुन्देशा, चुन्नीलाल, मेघराज परमार, सीएल गहलोत सहित, सतीश सुन्देशा, सांवलाराम सुन्देशा, किरण मालवाड़ा, भंवरलाल परमार सहित माली समाज के लोग मौजूद रहे।

Previous Post

कोसेलाव निर्माणाधीन मकान में दौड़ा करंट,श्रमिक की हुई मौत

Next Post

आबुरोड-अज्ञात वृद्ध का शव मिलाः पुलिस शिनाख्त में जुटी, सड़क किनारे मांगता था भीख

Next Post
आबुरोड-अज्ञात वृद्ध का शव मिलाः पुलिस शिनाख्त में जुटी, सड़क किनारे मांगता था भीख

आबुरोड-अज्ञात वृद्ध का शव मिलाः पुलिस शिनाख्त में जुटी, सड़क किनारे मांगता था भीख

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page