• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड़ में बस से 20 पेटी अंग्रेजी शराब जब्तः ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 1, 2026
in Local
0
आबूरोड़ में बस से 20 पेटी अंग्रेजी शराब जब्तः ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रीको थाना क्षेत्र में आबू-अंबाजी मार्ग पर स्थित छापरी पुलिस चौकी पर एक ट्रैवल बस से 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस मामले में बस चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया है।

बस लेकर जाई जा रही 20 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नियमित जांच अभियान के तहत एक ट्रैवल बस को रोका गया। तलाशी के दौरान बस मेंछिपाकर ले जाई जा रही 20 पेटी अंग्रेजी शराब मिली, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बस ड्राइवर बभूता राम पुत्र कालाराम जाट के रूप में हुई है, जो बाड़मेर जिले के इन्द्रावास, रामसर का निवासी है। वहीं, खलासी सुमेर जाखड़ पुत्र गोपाराम जाट जोधपुर आयुक्तालय के नारखा थाना क्षेत्र स्थित जाखड़ों की ढाणी का रहने वाला है।

जांच में जुटी पुलिस

दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि शराब को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही, इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Previous Post

तहसीलदार के खिलाफ ACB में FIR: पिंडवाड़ा में ईओ रहते बिजली पोल खरीद में गड़बड़ी, 18.83 लाख के गबन का आरोप

Next Post

राकेश कुमार दवे ने संभाला कार्यवाहक ईओ का पदभारः तेजराज भंडारी को सेवानिवृति से पहले किया गया था एपीओ, देर शाम जारी हुए थे आदेश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page