PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-नगर पालिका भीनमाल में प्रशासनिक फेरबदल के बीच मंगलवार को राकेश कुमार दवे ने कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालने के साथ ही नगर पालिका में रिक्त पड़े अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्य प्रारंभ हो गया।
गौरतलब है कि पूर्व अधिशासी अधिकारी तेजराज भंडारी को विभिन्न मामलों के चलते राज्य सरकार द्वारा उनकी सेवानिवृत्ति से पहले ही निलंबित कर दिया गया था। उनकी सेवानिवृत्ति 30 जून को निर्धारित थी, जिसके बाद अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था।
इधर, नगर पालिका में एक अन्य प्रशासनिक कार्रवाई के तहत स्वायत्त शासन विभाग ने सोमवार देर शाम आदेश जारी कर नगर पालिका के वरिष्ठ प्रारूपकर अतुल तिवारी को एपीओ कर दिया। विभागीय आदेश के बाद उन्हें वर्तमान पदस्थापन से कार्यमुक्त माना जाएगा और आगामी आदेश तक वे एपीओ रहेंगे।
नगर पालिका में लगातार हो रहे प्रशासनिक बदलावों को लेकर कर्मचारियों एवं शहरवासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

