• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरुपगंज पुलिस ने उदयपुर का हार्डकोर व वांछित आरोपी फरदीन उर्फ गांजा को किया गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 17, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जगे सिंह देवड़ा

सिरोही-डॉ. अजेय सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा जिले में चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपक्कड अभियान के तहत  नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सिरोही व  राहुल कुमार मीणा वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में कमलेश गहलोत नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज मय टीम द्वारा जिला उदयपुर के हार्डकोर व वांछित एवं गैंगवार में शामिल अपराधी फरदीन उर्फ गांजा थाना हल्का क्षेत्र में फरारी काट रहा था जिसको दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की। हार्डकोर फरदीन उर्फ गांजा गैंगवार की वारदातों में लिप्त होकर आले दर्जे का शातिर अपराधी हैं जिस पर कई पुलिस थानों में दो दर्जन से अधिक गंभीर प्रकृति के अपराध पंजिबद्ध हैं।

घटना विवरणः- दिनांक 16.10.2026 को को सूचना मिली कि जिला उदयपुर का हार्डकोर व वांछित गैंगवार में लिप्त अपराधी फरदीन उर्फ गांजा सरूपगंज थाना हल्का क्षेत्र में ब्लैक स्कॉर्पियो में अवैध हथियारो के साथ घुम रहा हैं जो कोई बडी वारदात को अंजाम दे सकता हैं। जिस पर उक्त हार्डकोर अपराधी को दस्तयाब करने हेतु थाना हाजा से अलग अलग टीमें गठीत कर तलाश की गई तो रात्रि वक्त करीब 9 बजे रिको ऐरिया सरूपगंज में एक ब्लैक स्कॉपियो घुमती हुई दिखाई दी जिस पर उक्त वाहन का पीछा किया तो वाहन चालक वाहन को आबूरोड की तरफ भगाने लगा जिस पर उक्त वाहन के सम्बन्ध से पूर्व में प्राप्त ईत्तला के मध्यनजर जाब्ता को सर्तक कर उक्त वाहन को टोलनाका पर रोकने की हिदायत की गई जैसे ही वाहन स्कॉपियो टोल प्लाजा उडवारिया पर पहुंचा तो थानाधिकारी पुलिस थाना स्वरूपगंज मय जाब्ता ने घेरा देकर वाहन को रूकवाकर वाहन में बैठे सभी को यथास्थिति में बैठे रहने की हिदायत कर उक्त तीनों व्यक्ति संदिग्ध होने से उत्तार कर वाहन में बैठाया गया व संदिग्ध संख्सान से नाम पता पुछा तो अपना नाम पता बताने में आना कानी करने लगे जिस पर थानाधिकारी स्वरूपगंज मय जाब्ता ने सक्ताई से नाम पता पुछा तो हमरा जाब्ता से उलझने लगे काफी समझाईश के उपरांत अपना नाम बारी बारी 1-फरदीन उर्फ गांजा पुत्र सईद खान 2-दिक्षित पुत्र विनोद कुमार 3-श्रीराम शर्मा पुत्र सन्तोष कुमार शर्मा होना बताया। उक्त वाहन मे बैठे फरदीन उर्फ गांजा जो कि जिला उदयपुर का हार्डकोर व वांछित अपराधी होने तथा उसके साथ बैठे अन्य दो दिक्षित व श्रीराम जो कि थाना हल्का क्षेत्र में कोई बडी वारदात को अंजाम देने की फीराक में घुमने से वर्तमान एवं भविष्य मे संज्ञेय अपराध की रोकथाम के लिये धारा 126,135 (3), 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार कर व वाहन स्कार्पियो कार नंबर आरजे 23 यूएफ 4111 को धारा 207 एमवीएक्ट में डिटेन किया गया व फरदीन उर्फ गांजा से पूछताछ की तो कस्बा सरूपगंज में स्वयं की स्वीफ्ट कार नंबर जीजे 01 एसडब्ल्यू 8329 खडी करना बताने से उक्त वाहन को कागजात के अभाव में धारा 207 एमवीएक्ट में डिटेन किया गया। हार्डकोर फरदीन उर्फ गांजा को गिरफ्तार करने के संबंध में उदयपुर पुलिस को सुचना दी गई।

गिरफ्तार अभियुक्तः फरदीन उर्फ गांजा पुत्र सईद खान जाति पठान उम्र 26 साल निवासी हिरणमगरी सेक्टर 05 मकान नम्बर 32 उदयपुर पुलिस थाना हिरण मगरी जिला उदयपुर।

पुलिस टीम :-
1. कमलेश गहलोत. थानाधिकारी, पुलिस थाना सरूपगंज।
2. विक्रम कुमार सउनि पुलिस थाना सरूपगंज।
3. रोहिताश कुमार हैडकानि नंबर 353 पुलिस थाना सरूपगंज ।
4.  दिनेश कुमार कानि नंबर 807 पुलिस थाना सरूपगंज।
5.  पुखरजसिंह कानि नंबर 61 पुलिस थाना सरूपगंज।
6.  बाबुलाल कानि नंबर 410 पुलिस थाना सरूपगंज।
7. तेजाराम कानि नंबर 464 पुलिस थाना सरूपगंज।
8. परमेश्वरलाल कानि नंबर 755 पुलिस थाना सरूपगंज।
9. ओमप्रकाश कानि नंबर 292 पुलिस थाना सरूपगंज।
10.  शंकरलाल कानि नंबर 407 पुलिस थाना सरूपगंज

Previous Post

आबुरोड- अंग्रेजी शराब व बीयर के कुल 10 कार्टून बरामद कर 01 अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

पाली में मटका फोड़कर मदन राठौड़ का विरोधः लिखा-प्रदेशाध्यक्ष के पापों का घड़ा; पाकिस्तान पर दिए बयान को लेकर आक्रोश

Next Post
पाली में मटका फोड़कर मदन राठौड़ का विरोधः लिखा-प्रदेशाध्यक्ष के पापों का घड़ा; पाकिस्तान पर दिए बयान को लेकर आक्रोश

पाली में मटका फोड़कर मदन राठौड़ का विरोधः लिखा-प्रदेशाध्यक्ष के पापों का घड़ा; पाकिस्तान पर दिए बयान को लेकर आक्रोश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page