
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड में श्री खाटूश्याम मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत रविवार को एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ये यात्रा नगरपालिका के पास स्थित आनंदेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई।
शोभायात्रा में चार रथों पर विशेष आकर्षण रहा। इन रथों पर खाटूश्याम जी, सालासर जी और गरुड़ देवता की प्रतिमाएं विराजमान थीं। यात्रा की एक विशेष झलक 108 कलश धारण किए महिलाओं की उपस्थिति थी।
शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए यह शोभायात्रा मानपुर स्थित मंदिर तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई स्थानों पर शीतल पेय के स्टॉल लगाए गए थे।
बैंड-बाजे की धुन और भोगौउक्ति गीतों के साथ श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य और धर्मप्रेमी लोग भी मौजूद रहे


